गौरी खान ने क्लिक की बेटी सुहाना की बिना मेकअप वाली फोटो, तस्वीरें देख आप भी बन जाएंगे फैन
गौरी खान ने सोशल मीडिया पर बेटी सुहाना की बिना मेकअप वाली फोटो शेयर की है. जिसमें सुहाना का लुक देखते ही बन रहा है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) ने बॉलीवुड सेलेब्स को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बना दिया है. ऐसे में सितारें आए दिन अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी (Gauri Khan) भी सोशल मीडिया पर अब पहले ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं. वो आए दिन अपने बच्चों और परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर गौरी ने भी बेटी सुहाना (Suhana Khan) की बेहद ही प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.
इस फोटो में सुहाना बिना किसी मेकअप के नजर आ रही हैं. बावजूद इसके इस फोटो में वो कमाल की लग रही हैं. इस फोटो को खुद गौरी खान ने क्लिक किया है. ऐसे में गौरी ने सुहाना की इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि नो हेयर, नो मेकअप, केवल मेरी फोटोग्राफी.
तो वहीं सुहाना खान ने अपने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए मां गौरी की तारीफ़ की. सुहाना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी मां ने ये फोटोज ली हैं.
आपको बता दे कि हाल ही में सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक किया है. जिसके बाद से उनकी उनकी फोटो और भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही सुहाना लॉकडाउन से कुछ समय पहले ही इंडिया लौटी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

