टीवी

चाहत खन्ना को लगातार आ रहे हैं गंदे मैसेज, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

चाहत ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत जरूर दर्ज करवाई है लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है. मैं जानती हूं कि पुलिस अभी बड़े चैलेंज्स को हैंडल कर रही है.

चाहत खन्ना को लगातार आ रहे हैं गंदे मैसेज, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
चाहत खन्ना (Image Credit: Instagram)

टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं से फेमस ही चुकी एक्ट्रेस चाहत खन्ना साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चाहत खन्ना इस समय मुश्किल वक़्त से गुजर रही हैं. उनके सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें गंदे-गंदे मैसेज और कई अनजान लोगों के फ्रेंड रिक्वेस्ट भी आ रही है. चाहत के मुताबिक उन्होंने पुलिस कंप्लेन किया है लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से खास बात करते हुए चाहत खन्ना ने कहा कि लॉकडाउन में साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है. कुछ दिन पहले मैं अपनी एक फ्रेंड से मिली थी. जिसके बाद से ही शादी के प्रपोजल आने शुरू हो गए. लोग मुझे डेट पर चलते के लिए पूछ रहें हैं और मेरे अकाउंट से अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी गई है. इसके साथ ही मेरे अकाउंट से गंदे गंदे मैसेज भी भेजे गए हैं. जो मैंने नहीं भेजे हैं. मैं ऐसा करने के बारें में भी सोच नहीं सकती. वैसे मेरी इस फ्रेंड ने पहली बार मुझे परेशान नहीं किया है. इसके चलते मेरा एक दोस्त पहले भी डिप्रेशन में जा चुका है.

चाहत ने आगे बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत जरूर दर्ज करवाई है लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है. मैं जानती हूं कि पुलिस अभी बड़े चैलेंज्स को हैंडल कर रही है.

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही चाहत खन्ना का नाम मिका सिंह के साथ काफी जुड़ा था. जिसके बाद पता चला कि दोनों एक साथ एल्बम में नजर आने वाले थे. जिसकी तस्वीरें इनके बीच के रिश्ते की अफवाह बनकर उड़ने लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).