#BanChineseProducts: एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने किया चीनी उत्पादों का बहिष्कार, फैंस से की ये अपील
अभिनेत्री चाहत खन्ना सभी चीनी एप्लिकेशन का बहिष्कार कर रही हैं और कोरोनावायरस को लाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है. चाहत ने कहा, "चीन इस वायरस को लाने में सबसे आगे रहा है.उनके सामानों और उनकी सेवाओं का बहिष्कार करके हम एक कदम आगे बढ़ रहे हैं.
अभिनेत्री चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) सभी चीनी एप्लिकेशन का बहिष्कार कर रही हैं और कोरोनावायरस को लाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है. चाहत ने कहा, "चीन इस वायरस को लाने में सबसे आगे रहा है. हम सभी वायरस के पीछे के मकसद को जानते हैं. उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है. उनके सामानों और उनकी सेवाओं का बहिष्कार करके हम एक कदम आगे बढ़ रहे हैं. हम भारतीय सेवाओं के लिए और अधिक दरवाजे खोल रहे हैं."
उन्होंने कहा, "अगर 1.3 अरब भारतीय ऐसा करते हैं, तो यह उनके बहुत बड़ा झटका है. होगा. वे हमारी सीमाओं पर हमारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें सबक सिखाने का यह उचित समय है." यह भी पढ़े: चाहत खन्ना को लगातार आ रहे हैं गंदे मैसेज, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
चाहत ने कोरोना संकट के मद्देनजर सबसे घर पर रहने का आग्रह किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

