टीवी

लॉकडाउन के चलते ऑस्ट्रेलिया में फंसी एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी का अभी इंडिया लौटने का नहीं है कोई प्लान, ये है वजह

टीवी एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी ने बताया कि वो अभी ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और नहीं जानती की कब वापस लौटेंगी.

लॉकडाउन के चलते ऑस्ट्रेलिया में फंसी एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी का अभी इंडिया लौटने का नहीं है कोई प्लान, ये है वजह
चांदनी भगवनानी (Image Credit: Instagram)

टीवी शो संजीवनी 2 (Sanjivani 2) में डॉक्टर आशा कंवर का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी (Chandni Bhagwanani) को लेकर खबर आई कि वो लॉकडाउन के चलते ऑस्टेलिया (Australia) में फंस गई हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि बाहरी देश में गुजारा करना काफी मुश्किल हो रहा है और उनकी सेविंग खत्म हो रही है. ऐसे में अब जब सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वंदे भारत मिशन के तहत देश वापस ला रही है. तो क्या चांदनी भी भारत आने की कोशिशों में जुटी हुई हैं?

स्पॉटबॉय से खास करते हुए हुए चांदनी भगवनानी ने बताया कि वो अभी ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और नहीं जानती की कब वापस लौटेंगी. चांदनी कहती हैं कि मेरे परिवार और दोस्तों ने कहा कि मैं फॉर्म भर दूं देश वापस आने के लिए. लेकिन अभी मैंने नहीं भरा है क्योंकि मैं सोच रही हूं कि मैं परिवार से दूर भले हूं और उन्हें मिस भी कर रही हूं लेकिन सेफ हूं. अगर मैं कई लोगों से साथ फ्लाईट में यात्रा करूं तो इन्फेक्टेड होने के ज्यादा चांस है और मुझे वो अवॉयड करना है.

चांदनी आगे कहती है कि इंडिया में मेरे ग्रांड पैरेंट्स है और मुझे उनकी लाइफ खतरे में नहीं डालनी है. फ़िलहाल मैंने यही रुकने का फैसला किया है और अपनी सेविंग खर्च करके अगले 30 दिन यहीं रहूंगी उसके बाद देखूंगी क्या करना है. उम्मीद करती हूं कि तक तक चीजें काबू में आ जाए.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).