साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
4 नवंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. मिथुन-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें.
महाराष्ट्र में जहां एक तरफ सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-शिवसेना में खींचतान जारी है. दोनों ही पार्टियों के नेताओं की तरफ से जमकर बयानबाजी जारी है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी संधि पर हस्ताक्षर करने से पहले इसकी स्वीकृत शर्तों को सार्वजनिक किया जाए.
राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पार्किंग झगड़े को लेकर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए संघर्ष को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सेंट स्टीफन अस्पताल पहुंचे और हादसे के दौरान घायल हुए वकीलों का हालचाल भी जाना. बताना चाहते है कि वकीलों से झड़प के दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दिया था.
व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है. कांग्रेस लगातार इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बड़ा आरोप सरकार पर लगाया है. सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भी फोन हैक करवाया था.
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सूबे के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने अकोला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि सरकार के गठन को लेकर में गतिरोध जल्द ही समाप्त हो जाएगा, अंत में सभी को महाराष्ट्र के लोगों के भलाई के लिए काम करना होगा. इसलिए मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्द बन जाएगी
राजधानी दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदुषण खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है. जिससे यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. प्रदुषण को लेकर लगातार सभी सरकार को घेर रहे हैं. इसी बीच यूपी के योगी सरकार में मंत्री सुनील भराला ने एक अजीबोगरीब बयान देकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.
3 नवंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी. वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की कथित जासूसी के मसले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ गैरकानूनी एवं असंवैधानिक हैं, बल्कि शर्मनाक भी हैं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का भी आरोप लगाया.
टिक-टॉक की मुख्य कंपनी बाइटडांस ने शनिवार को अपना पहला स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. चीन की कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम है स्मार्टिसन जिआंगुओ प्रो 3. बताना चाहते है कि यह अपेक्षित ब्रांडेड टिक-टॉक फोन नहीं है, लेकिन यह टिक-टॉक के खास फीचर्स के साथ प्री-लोडेड है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही सूबे में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बरकरार है. शिवसेना-बीजेपी और कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की तरफ से लगातार बयानबाजी जारी है. लेकिन कोई औपचारिक ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है. इसी बीच एनसीपी के विधायक दल के नेता और सूबे के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार ने एक बड़ा बयान दिया है.
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. इसी कड़ी में वे शनिवार शाम को बैंकॉक में Sawasdee PM Modi कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित कर रहे हैं. बताना चाहतें है कि अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी आसियान, पूर्वी एशिया और आरसीईपी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं.
करतारपुर कॉरिडोर का 9 नवंबर को उद्घाटन होने वाला है. इसी बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति मांगी है.
2 नवंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. वृषभ- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. मिथुन- कोई नया काम शुरु ना करें.
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग आज शाम करने जा रहा है. सूबे में बीजेपी एक बार फिर सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है. जिसका सीधा मुकाबला जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन से होने जा रहे है. इसी बीच खबर है सूबे में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बात बन गई है. महज औपचारिक ऐलान होना बाकी है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली हार के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक अपनी वापसी की तारीख का खुलासा नहीं किया है. इसी बीच रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में धोनी के संन्यास को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग शुक्रवार यानि आज शाम 4.30 बजे चुनाव की तारीख का ऐलान करने जा रहा है. महाराष्ट्र और हरियाणा में हाल ही में विधानसभा चुनाव परिणामों से विपक्ष गदगद है. साथ ही कार्यकर्ताओं में नया जोश दिखाई पड़ रहा है.
इजराइली एजेंसी द्वारा भारतीय पत्रकारों, वकीलों और ऐक्टिविस्ट्स की जासूसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार घिरती नजर आ रही है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है. इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. साथ ही प्रियंका ने इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बताया है.
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद से ही राज्य में सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है. बीजेपी-शिवसेना नेताओं की तरफ से लगातार बयानबाजी जारी है. खबर है कि सीएम पद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बन पा रही है. इसी कड़ी एक बार फिर संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद से ही सूबे में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच लगातार खींचतान जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना सीएम पद सहित 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है. सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस जारी है. इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता दिल्ली के दरबार में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए शुक्रवार सुबह पहुंच गए है.
भारत के सिख समुदाय को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा तोहफा दिया है. बताना चाहते है कि करतारपुर जानेवाले सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान ने बड़ा ऐलान किया है. पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिख श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी.