साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
चक्रवाती तूफान अम्फान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बंगाल की खाड़ी में उठे अम्फान तूफान तेजी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट की तरफ तेजी से आ रहा है. अम्फान का पहला प्रहार पारादीप पर होने वाला है, जहां अभी तेज बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि ये तूफान शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हतिया द्वीप से टकरा सकता है.
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देश में लॉकडाउन को चौथी बार बढ़ाया गया है. यह लॉकडाउन 31 मई तक चलने वाला है. कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलो ने सरकार की चिंता बढ़ा रखी है. वहीं लॉकडाउन के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है.सचिन पायलट ने कहा कि आज अगर कांग्रेस लोगों के लिए भोजन और बसों की व्यवस्था कर रही है, तो हर सरकार को इसका स्वागत करना चाहिए
चक्रवाती तूफान अम्फान तेजी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके की तरफ बढ़ रहा है. यह चक्रवाती तूफान जैसे-जैसे तटीय इलाकों की तरफ पहुंच रहा है इसकी रफ्तार बढ़ रही है. अम्फान के खतरे को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को बंद करने का फैसला लिया गया है. पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवाती अम्फान तूफान के चलते कल सुबह 5 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट को बंद किया गया है.
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलो से इतना तो साफ हो गया है कि इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. कोरोना के चलते ही केंद्र सरकार ने चौथी बार लॉकडाउन को बढ़ाया हुआ है. यह लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। हालांकि इस लॉकडाउन में कई तरह की छूट केंद्र सरकार की तरफ से दी गई है.
राशिफल 20 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.वृषभ-आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का अच्छा योग है.
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. इस वायरस की चपेट में आने के मामलो में कोई कमी नहीं आई है. कोरोना के मद्देनजर ही देश में चौथी बार लॉकडाउन को केंद्र सरकार ने बढ़ाया है. यह लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा. हालांकि इस बार केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत लॉकडाउन में दी हुई है.
देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन 4.0 का ऐलान केंद्र की मोदी सरकार ने किया है. यह लॉकडाउन 31 मई तक चलने वाला है. हालांकि इस बार के लॉकडाउन में गृह मंत्रालय की तरफ से छूट दी गई है. कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप से इतना तो तय है कि इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. इसी बीच खबर है कि भारत में मंगलवार सुबह तक कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार चली गई है.
राशिफल 19 मई के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. कोरोना के चलते केंद्र की मोदी सरकार ने रविवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी लॉकडाउन को तीन बार बढ़ाया गया है. रविवार को लॉकडाउन 3.0 का आखिरी दिन था. भारत में सोमवार सुबह तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 96 हजार के पार पहुंच गया है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप भारत में रोजाना बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमितों की संख्या में कमी न होना चिंता का विषय बना हुआ है. कोरोना के चलते देश में आज से लॉकडाउन 4.0 लागू है. इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों का बड़ी संख्या में अपने गृह राज्यों के लिए पलायन जारी है. इस दौरान देश के कई हिस्सों से सड़क हादसे की खबरें सामने आई हैं.
राशिफल 18 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वृषभ-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा.
राशिफल 17 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे. वृषभ- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
राशिफल 16 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है.
कोरोना का कहर देश में प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. इस वायरस से संक्रमित मामले रोजाना बढ़ रहे हैं. कोरोना के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया है. आर्थिक पैकेज को लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज तीसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है. वित्त मंत्री ने आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त का ब्योरा दिया है.
राशिफल 15 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.
कोरोना का कोहराम भारत में तेजी से बढ़ रहा है. इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें अपने स्तर पर काम कर रही हैं. कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया हुआ है. कोरोना को लेकर महाराष्ट्र देश में टॉप पर बना हुआ है. इसी बीच महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ विभाग ने आंकड़े जारी कर बताया कि गुरुवार को सूबे में कोरोना के 1602 नए मामले सामने आए हैं.
देश में कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. कोरोना के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया हुआ है. इसी के तहत निर्मला सीतारमण ने आज प्रेस वार्ता के जरिए दूसरा किस्त में किसे क्या मिला इसका ऐलान किया है. कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों, गरीबो और किसानों को लेकर केंद्र सरकार लगातार निशाने पर रही है.
कोविड-19 महामारी का प्रकोप भारत में थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या रोजाना बढ़ रही है. कोरोना के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. इस पैकेज के ऐलान के बाद से विपक्ष इसपर सवाल खड़ा कर रही है. बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज में किस सेक्टर को क्या मिलेगा इसकी जानकारी दी थी. इसी कड़ी में आज एक बार फिर आर्थिक पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरी किस्त का ब्योरा दे रही हैं.
राशिफल 14 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज आपका धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. मिथुन- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, किसी से ना उलझे.
कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में बढ़ता ही जा रहा है. इस खतरनाक वायरस की। चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में भी कोई कमी नहीं आई है.कोरोना के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से गुरूवार को एक बड़ी जानकारी सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम केयर्स फंड से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए 3100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.