राशिफल 19 मई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 19 मई के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा
राशिफल 19 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. कोई भी फैसला सोच समझकर लें. किसी से ना उलझे. वाणी पर संयम रखें.
शुभ रंग-क्रीम
वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. संयम से फैसला लें.
शुभ रंग- हरा
मिथुन- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. परिवार से वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझे.
शुभ रंग- पीला
कर्क- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग- लाल
सिंह- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. गाड़ी अच्छे से चलाएं.
शुभ रंग-सफेद
कन्या- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
शुभ रंग- बैगनी
तुला- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जल्दबाजी में कोई काम ना करें. किसी से ना उलझें. बिज़नेस में मुनाफा होगा.
शुभ रंग- ग्रे
वृश्चिक- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए सावधानी से अपना काम करें.
शुभ रंग- नीला
धनु- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.लेकिन गाड़ी संभालकर चलाएं.
शुभ रंग-नारंगी
मकर- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. माता-पिता की कोई बात ना टालें.
शुभ रंग- भूरा
कुंभ- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा होगा.
शुभ रंग- सफेद
मीन- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ रंग- नीला
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

