साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की प्रतियां लेकर लोगों के घर-घर पहुंचे और मोदी सरकार-2 की एक साल की उपलब्धियों का बखान किया. पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इस जनसंपर्क महाअभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ विधायक नितिन नवीन भी साथ रहे.
कोरोना महामारी के चलते चीन की जो तस्वीर बनकर सामने आयी है उससे ड्रैगन को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. दूसरी तरफ लद्दाख में भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गई है. बताना चाहते हैं कि भारत में मेड इन चाइना प्रोडक्ट को टक्कर देने और उसे रिप्लेस करने की होड़ लगी हुई है.
कोरोना का कोहराम देश में थमा नहीं है. कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कोरोना को लेकर महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है, कोरोना का सबसे अधिक असर मुंबई में दिखा है. वहीं मुंबई में आग लगने की खबर है. जानकारी के अनुसार साउथ मुंबई स्थित क्राफर्ड मार्केट में भीषण आग लगने की खबर है.
कोरोना महामारी का कोहराम भारत सहित पूरी दुनिया में जारी है. देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या दो लाख 86 हजार के पार चली गई है. इसके साथ ही आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. कोरोना वायरस की दवा बनाने के लिए भारत सहित पूरी दुनिया लगी हुई है. लगातार ऐसे दावें हो रहे हैं कि कोरोना की वैक्सीन बनने में एक साल का समय लगने वाला है. लेकिन इसी बीच बाबा रामदेव की पतंजलि ने कोरोना की दवा को लेकर एक बड़ा दावा किया है.
कोरोना महामारी का प्रकोप देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. कोरोना को लेकर राजधानी दिल्ली चर्चा का केंद्र बनी हुई है. इसके साथ ही इलाज को लेकर और अस्पताल में जो हालात हैं उसे लेकर केजरीवाल सरकार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है.
राशिफल 11 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा,
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का कोहराम जारी है. इसके साथ ही कोविड-19 से पीड़ितों मरीजों की संख्या में भी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है.इसी बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है. खबर है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी को लेकर चर्चा की है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में थम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या में तेजी बरकरार है. कोरोना को लेकर महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोरोना से संक्रमितों के आज 3 हजार 254 नए केस सामने आए हैं. साथ ही आज 149 लोगों की जान गई है. जबकि आज 1 हजार 879 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है. सूबे में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 94 हजार के पार है.
राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर में तेज बारिश हो रही है. इससे पहले मौसम विभाग ने हल्की बारिश की आशंका जताई थी. साथ ही आईएमडी ने कहा कि 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली-एनसीआर में हवाएं भी चल सकती हैं.
UPSC ISS Notification 2020 Released: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2020 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आयोग ने परीक्षा को लेकर अधिसुचना बुधवार को जारी कर दी है. साथ ही यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2020 को रद्द किया गया है.
कोरोना वायरस महामारी का कोहराम देश में हर दिन बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना को लेकर महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कोविड-19 को लेकर मुंबई से जुड़े कुछ सकारात्मक आंकड़े जारी किये हैं.
राशिफल 10 जून के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृषभ-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है.
देश में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में मरीजों के इलाज को लेकर घमासान जारी है. विपक्ष लगातार केजरीवाल सरकार पर हमलावर है. अच्छी खबर यह है कि दिल्ली में अब सबका इलाज हो सकेगा.
भारत-चीन के बीच लद्दाख (Eastern Ladakh) में जारी विवाद के बीच खबर है कि चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र (Galwan Area) से ढाई किलोमीटर पीछे हट गए हैं.माना जा रहा कि भारत की तरफ से कड़े रूख और दबाब के बाद चीन ने पीछे हटने का निर्णय लिया है. लगातार जारी विवाद पर जल्द ही एक और बैठक होने जा रही है.
कुछ दिनों पहले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डैरेन सैमी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जब वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे तब उन्हें नस्लभेदी टिप्णियों का सामना करना पड़ा था. सैमी के अनुसार वर्ष 2013 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने के दौरान उन्हें कालू कहकर बुलाया जाता था.
नेपाल के साथ भारत का सीमा पर चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल भारत के कड़े रूख के बाद नेपाल की तरफ से नरमी दिख रही है. इसके साथ ही नेपाल लगातार इस मसले पर बातचीत का ऑप्शन सामने रख रहा है. इसी कड़ी में एक बाद फिर नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली की ओर से कहा गया है कि बातचीत के अलावा और दूसरा कोई विकल्प नहीं है.
राशिफल 9 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे.
भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर चल रहे विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल चीन की बातों में आकर भारत के साथ सीमा को लेकर अलग राग अलापने वाले नेपाल के रवैये में नरमी आ गई है. नए नक्शे में भारत के कई हिस्सों को अपना बताने वाला नेपाल अब बातचीत के लिए तैयार हो गया है. इसी बीच भारत ने नेपाल से करार करते हुए 7 जिलों के 56 स्कूलों को दोबारा बनाने का मन बना लिया है.
राशिफल 8 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
राशिफल 7 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.