राशिफल 11 जून 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 11 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा,
राशिफल 11 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.
शुभ रंग - क्रीम
वृषभ-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.
शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.
शुभ रंग - लाल
मिथुन- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.
शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.
शुभ रंग - हरा
कर्क- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें
शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.
शुभ रंग -ग्रे
सिंह- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.
शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.
शुभ रंग - केसरिया
कन्या- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ उपाय- खाना खाने के तुरंत बाद गुड़ खाएं.
शुभ रंग - नीला
तुला- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.
शुभ रंग - सफेद
वृश्चिक- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
शुभ रंग - गुलाबी
धनु- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.दोस्तों से किसी काम को लेकर मनमुटाव हो सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.
शुभ रंग - पीला
मकर- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.
शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.
शुभ रंग -बैगनी
कुंभ- आज आपको मायके से शुभ समाचार मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.
शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग- पर्पल
मीन- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.
शुभ रंग - नारंगी
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

