लाइफस्टाइल

राशिफल 10 जून 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 10 जून के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृषभ-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है.

राशिफल 10 जून 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 10 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-

1. मेष- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों का फोन आ सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

2.वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

3. मिथुन-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

4.कर्क- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें.

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

5.सिंह- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

6. कन्या- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

7.तुला- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

8.वृश्चिक- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

9. धनु- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

10. मकर- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.

11. कुंभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

12. मीन-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).