साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राशिफल 15 जुलाई के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
राजस्थान में जारी सियासी घमासान में बागी तेवर अपनाने वाले सचिन पायलट को नुकसान होता दिखाई पड़ रहा है. बताना चाहते हैं कि सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. पायलट की जगह गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद बनाया गया है. सचिन पायलट ने पार्टी की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद ट्वीट कर कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं.
राजस्थान के सियासी संग्राम में सीएम अशोक गहलोत का पलड़ा भारी दिख रहा है. आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नाराज चल रहे सचिन पायलट शामिल नहीं हुए. जिसके बाद मंत्रिमंडल ने उन्हें डिप्टी सीएम पद और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है. राजस्थान मंत्रिमंडल से सचिन पायलट सहित उनके दो करीबी मंत्रियों पर कार्रवाई की है.
राजस्थान में जारी सियासी घमासान खत्म नहीं हुआ है. सचिन पायलट को मनाने में अब तक कांग्रेस कामयाब नहीं हुई है. सूबे में आज फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है. रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में सचिन पायलट का गुट अपनी बात पर अड़ा हुआ है. दूसरी तरफ राजस्थान में जारी संग्राम को लेकर बीजेपी पूरी तरह से कांग्रेस पर आक्रामक है. इसी कड़ी में एक बार फिर बीजेपी नेता उमा भारती ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकारी बंगले में रहने की अवधि बढ़ाने को लेकर केंद्र से अनुरोध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी तरह से गलत है और वे 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला वह एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी. प्रियंका गांधी ने मीडिया में आ रही उन खबरों पर बोली हैं जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बंगले में रहने की अवधि बढ़ाने को लेकर अनुरोध किया था.
देश में कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है.कोरोना को लेकर राहुल गांधी शुरू से ही केंद्र की सरकार पर हमलावर रहे हैं. चाहे कोरोना के चलते लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों का मसला हो या फिर कोरोना को लेकर केंद्र की तरफ से किये जा रहे है इंतजाम हो.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम अभी खत्म नहीं हुआ है. लेकिन सूबे की अशोक गहलोत की सरकार के लिए आज का दिन बहुत अहम माना जा रहा है. कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से इस मामले को सुलझाना चाहती है. राज्य में कांग्रेस पार्टी के भीतर दो दिग्गजों के बीच खींचतान जारी है. एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 विधायकों की परेड करके अपना शक्ति प्रदर्शन किया है.
राशिफल 14 जुलाई के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. वृषभ-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिससे ऐसा लग रहा है कि गहलोत सरकार पर मंडरा रहा संकट कम हो रहा है. बताना चाहते हैं कि आज सुबह राजधानी जयपुर स्थित कांग्रेस दफ्तर से सचिन पायलट के जो पोस्टर हटाए गए थे.उन्हें दोपहर होने के साथ ही दोबारा लगाया गया है. यह कदम तब उठाया गया है जब सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर विक्ट्री साइन दिखाया है.
राजस्थान के सियासी ड्रामे पर पुरे देश की नजरें टिकी हुई हैं. सचिन पायलट के बगावी तेवर के बाद सूबे में अशोक गहलोत की सरकार पर संकट मंडरा रहा है. वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार में मंत्री प्रताप सिंह का कहना है कि सभी विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ने वाले हैं.
राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. यही कारण है कि कांग्रेस आलाकमान सहित अशोक गहलोत अपनी सरकार बचाने में जुटे हुए हैं. सूबे में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस ने 109 विधायकों के समर्थन पत्र का दावा कर दिया है.
राशिफल 13 जुलाई 2020के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
राशिफल 12 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है. वृषभ-आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा
राशिफल 11 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा. वृषभ- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है
गैंगस्टर एवं कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा मामले की जांच कराने की मांग की है.
यूपी के कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टर माइंड विकास दुबे शुक्रवार सुबह भौती इलाके में एनकाउंटर में मारा गया है. इसके साथ ही अब इस मामले पर राजनीति गरमाई हुई है. पुलिस की मानें तो मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाते एक गाड़ी के ओवेरटेक करने से एक पुलिस वाहन के पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की भागने की कोशिश की.
कानपुर एनकाउंटर के मास्टर माइंड विकास दुबे को पुलिस ने मार गिराया है. पुलिस के अनुसार कानपुर लाते समय विकास पुलिसवालों का हथियार छीनकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा और उसने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मारा गिराया.
उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया गया है. कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मसले को लेकर सूबे की पुलिस की तरफ से की गई यह बड़ी कार्रवाई है. आरोपी विकास दुबे पर राज्य सरकार ने 5 लाख का इनाम रखा हुआ था.
यूपी के कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या के आरोपी विकास दुबे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि गैंगस्टर विकास को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. इसके साथ ही चार पुलिस वाले भी एनकाउंटर के दौरान घायल हुए हैं.
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस मेन्स परीक्षा-2018 के नतीजे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि RAS Mains 2018 के नतीजे गुरूवार को घोषित हुए हैं. इस रिजल्ट के जारी होने से 18 हजार उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है.