Rajasthan Congress Crisis: जयपुर में कांग्रेस दफ्तर में फिर लगे सचिन पायलट के पोस्टर, आज सुबह ही हटाए गए थे
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिससे ऐसा लग रहा है कि गहलोत सरकार पर मंडरा रहा संकट कम हो रहा है. बताना चाहते हैं कि आज सुबह राजधानी जयपुर स्थित कांग्रेस दफ्तर से सचिन पायलट के जो पोस्टर हटाए गए थे.उन्हें दोपहर होने के साथ ही दोबारा लगाया गया है. यह कदम तब उठाया गया है जब सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर विक्ट्री साइन दिखाया है.
नई दिल्ली. राजस्थान में जारी सियासी संग्राम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिससे ऐसा लग रहा है कि गहलोत सरकार पर मंडरा रहा संकट कम हो रहा है. बताना चाहते हैं कि आज सुबह राजधानी जयपुर स्थित कांग्रेस दफ्तर से सचिन पायलट के जो पोस्टर हटाए गए थे.उन्हें दोपहर होने के साथ ही दोबारा लगाया गया है. यह कदम तब उठाया गया है जब सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर विक्ट्री साइन दिखाया है.
कांग्रेस की तरफ से लगातार सचिन पायलट को बात करने की अपील की जा रही है. इससे पहले सचिन पायलट गुट की तरफ से 30 विधायक के होने का दावा किया जा रहा था लेकिन रिपोर्ट के अनुसार 16 विधायक राजधानी जयपुर में नहीं हैं. इसके साथ ही राजधानी में मौजूद कांग्रेस विधायकों ने दावा किया है कि 100 से ज्यादा एएलए हमारे पास हैं. यह भी पढ़ें-Rajasthan Congress Crisis: सियासी संकट के बीच रणदीप सुरजेवाला ने कहा- सचिन पायलट और विधायकों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं, कोई शिकायत है तो पार्टी बैठक में बोलें
ANI का ट्वीट-
Rajasthan: Chief Minister Ashok Gehlot, Congress leaders and party MLAs show victory sign, as they gather at CM's residence in Jaipur. pic.twitter.com/CHgtksDloG
— ANI (@ANI) July 13, 2020
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कभी-कभी वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो जाता है जो प्रजातांत्रित प्रणाली में स्वाभाविक है. लेकिन वैचारिक मतभेद पैदा होने से चुनी हुई अपनी ही पार्टी की सरकार को कमजोर करना या भाजपा को खरीद-फरोख्त का मौका देना अनुचित है.अगर कोई मतभेद है तो सचिन पायलट समेत सभी विधायकों के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे सदैव खुले थे, हैं और रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

