लाइफस्टाइल

राशिफल 14 जुलाई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 14 जुलाई के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. वृषभ-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी.

राशिफल 14 जुलाई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 14 जुलाई के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. यात्रा पर जाने की संभावना है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ अंक-4

शुभ दान- पीले फलों का दान करें.

वृषभ-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.

शुभ अंक-8

शुभ दान- कांसे का बर्तन दान करें.

मिथुन- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.

शुभ अंक-2

शुभ दान- काले तिल का दान करें.

कर्क-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. दोपहर के बाद दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.

शुभ अंक-5

शुभ दान- हरे कपड़े दान करें.

सिंह-आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें.आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.

शुभ अंक-9

शुभ दान- चावल का दान करें.

कन्या-आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.

शुभ अंक-7

शुभ दान- लाल मिठाई का दान करें.

तुला-आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.

शुभ अंक-3

शुभ दान- गेहूं का दान करें.

वृश्चिक-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.

शुभ अंक-9

शुभ दान- मिश्री का दान करें.

धनु-आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा.परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक-5

शुभ दान- दूध का दान करें.

मकर- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.

शुभ अंक-1

शुभ दान- आटे का दान करें.

कुंभ-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है.किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.

शुभ अंक-4

शुभ दान- मसूर का दान करें.

मीन- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.

शुभ अंक-2

शुभ दान- काले वस्त्र का दान दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).