देश

Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के बगावती तेवर से अशोक गहलोत सरकार पर मंडरा रहा है संकट, आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक

राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. यही कारण है कि कांग्रेस आलाकमान सहित अशोक गहलोत अपनी सरकार बचाने में जुटे हुए हैं. सूबे में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस ने 109 विधायकों के समर्थन पत्र का दावा कर दिया है.

Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के बगावती तेवर से अशोक गहलोत सरकार पर मंडरा रहा है संकट, आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक
सचिन पायलट और अशोक गहलोत (Photo Credits-Facebook)

नई दिल्ली. राजस्थान में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (Rajasthan Congress Crisis) पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. यही कारण है कि कांग्रेस आलाकमान सहित अशोक गहलोत अपनी सरकार बचाने में जुटे हुए हैं. सूबे में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस ने 109 विधायकों के समर्थन पत्र का दावा कर दिया है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने विधायक दल की आज होने वाली बैठक के मद्देनजर व्हिप जारी किया है.आज होने वाली इस बैठक में कांग्रेस सचिन पायलट (Sachin Pilot) का जो भी विधायक शामिल नहीं होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

राज्य में जारी सियासी संकट को लेकर कांग्रेस पूरी तरह एक्शन में नजर आ रही है. यही कारण है कि रविवार को कांग्रेस ने जयपुर में रात ढाई बजे मीडिया को संबोधित किया है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली से जयपुर आए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने मीडिया वार्ता में 109 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. यह भी पढ़ें-Rajasthan Congress Crisis: सीएम अशोक गहलोत के साथ बैठक में मौजूद थे लगभग 75 विधायक, पायलट कैंप के MLA के खिलाफ सरकार ले सकती है एक्शन, रिपोर्ट

वहीं  सचिन पायलट ने दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के 30 के करीब विधायक उनके साथ हैं और वे सभी जयपुर से बाहर हैं. रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की होने वाली आज की बैठक में अगर सचिन पायलट और उनके समर्थक नहीं शामिल हुए तो पार्टी उन सभी पर कार्रवाई करेगी। साथ ही खबर है कि राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष भी आज ही चुना जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).