साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों की घोषणा हुई है. कोरोना संकट के बीच देश में होने वाला यह पहला बड़ा चुनाव है. आज दोपहर चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों की घोषणा की है. चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही अपने पक्ष में सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार ने प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बिहार की जनता को मोदी जी पर भरोसा है और राज्य में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार बनेगी.
राशिफल 25 सितंबर 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ-कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.
देश में एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ विपक्ष में काबिज कांग्रेस हर मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलवार है. वैसे फिलहाल घमासान कृषि बिल को लेकत जारी है. इसी बीच कांग्रेस ने फिट इंडिया कैंपेन की तर्ज पर मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि देश चलाने में अनफिट लोग अब फिट इंडिया की बात कर रहे हैं.
कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है. गुरुवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी के कोरोना संक्रमित होने का पता चला. नंदी ने ट्वीट कर खुद को पॉजिटिव बताया है, वह फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं.
देश में एक तरफ कोरोना महामारी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत जारी है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से खबर है कि यहां आतंकियों ने एक वकील बाबर कादरी की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस पुरे मामले के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है.
भारत में कोविड-19 का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आगाज हो चुका है. ऐसे में भारतीय क्रिकेस फैन्स का अपने पसंददीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखने का इंतजार अब समाप्त हो गया है. आईपीएल 2020 का सीधा प्रसारण डिजनी+हॉटस्टार पर हो रहा है. क्रिकेट के फैन्स इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं.
दिल्ली में हुए दंगों को लेकर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है और चार्जशीट में नामों का खुलासा हो रहा है. उससे देश की राजनीति गरमाई हुई है. राजधानी के दंगों में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की भूमिका को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहले ही बयान दर्ज किये थे. इसी बीच पुरे मामले पर कपिल मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि स्पेशल सेल ने मुझे नहीं बुलाया था. साथ ही मुझे टारगेट किया जा रहा है.
राशिफल 24 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. वृषभ- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें.
बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. वैसे सूबे में प्रमुख मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन बनाम जेडीयू-बीजेपी गठबंधन है. इसी बीच खबर है कि बिहार चुनाव में बाबासाहब आंबेडकर के पोते की एंट्री हो गई है. उनकी पार्टी वंचित बहुजन आघाडी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है.
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसी बीच केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं सुरेश अंगड़ी का राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है. दरअसल वे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.
देश में कृषि बिल को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस, बीएसपी, एसपी सहित पूरा विपक्ष केंद्र पर हमलावर हो गया है. दूसरी तरफ किसानों का विरोध प्रदर्शन अब उग्र होता दिखाई पड़ रहा है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कृषि बिल को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम इस बिल के माध्यम से किसान को बिचौलियों से आजाद कर रहे हैं.
देश में किसान बिल को लेकर घमासान जारी है. भले ही केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लोकसभा और राज्यसभा से पास करा लिया हो लेकिन किसान इसे मानने के लिए तैयार नजर नहीं आ रहे हैं. साथ ही विपक्ष पूरी तरह इस बिल को लेकर हमलावर है. मोदी सरकार द्वारा पारित किये गए तीनों किसान बिल को लेकर देश के किसान नाराज दिख रहे हैं. यही कारण है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका विरोध हो रहा है.
देश में किसान बिल को लेकर घमासान जारी है. केंद्र ने इस बिल को ताकत के बल पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही जगहों से पास करा लिया है. हालांकि विपक्ष इस बिल को लेकर पूरी तरह आक्रामक नजर आ रही है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि ए मेरे भोले किसान, दुश्मन को पहचान, भाजपा को राम राम.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. इसी बीच तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि तमिलनाडु में कोरोना से बचाव के लिए तैयार किया गया अनोखा डिसइंफेक्टेंट इक्विपमेंट UV स्ट्रिलाइजर तैयार किया गया है. यह कोरोना वायरस और बैक्टीरिया का खात्मा करेगा.
राशिफल 23 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें.
मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी 28 विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपनी तरफ से पूरी कोशिश जीत के लिए कर रही हैं. सूबे में होने वाले उपचुनाव के दौरान अधिकांश सीटों पर जहां वोट डाले जाएंगे वह सचिन पायलट के दोस्त और पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल (Gwalior-Chambal region) में आती हैं. यही कारण है कि कांग्रेस ने सिंधिया से सीधा मुकाबला करने के लिए उनके जिगरी दोस्त सचिन पायलट को चुना है.
देश में कोरोना महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई फर्जी खबरें लगातार वायरल होती रहती हैं. इन खबरों की जब जांच होती है तो ये फर्जी साबित होती रहती हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट की खबर के जरिए कहा जा रहा है कि पीएम कुसुम योजना के तहत पंजीकरण करने के लिए लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा? हालांकि पीआईबी ने जांच कर इसे फर्जी करार दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी अस्पतालों को कोविड-19 रोगियों के लिए 80 प्रतिशत आईसीयू बेड आरक्षित रखने का आदेश दिया था. न्यायमूर्ति नवीन चावला की अगुवाई वाली हाईकोर्ट की एकल न्यायाधीश पीठ ने 'एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स' द्वारा दायर एक याचिका पर नोटिस जारी करते हुए यह आदेश दिया.
आईपीएल 2020 के पहले मैच में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को को हराने वाली एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है. इसके साथ ही राजस्थान टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है ऐसे में उनकी कोशिश यही होगी की आईपीएल का आगाज जीत के साथ हो.