साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
यूपी के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता की मौत के बाद से ही देश की सियायत गरमाई हुई है. विपक्ष लगातार यूपी की बीजेपी सरकार पर हमलावर है. दूसरी तरफ पीड़िता के अंतिम संस्कार को लेकर यूपी पुलिस कटघरे में नजर आ रही है. दरअसल पुलिस पर आरोप है कि बिना परिवार की अनुमति के बिना पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग में आज दुबई में राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला होने जा रहा है. राजस्थान ने अपने पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. टीम ने पंजाब के 224 रनों के लक्ष्य को हासिल कर विजय प्राप्त की थी. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की कोशिश यही होगी कि जीत को बरकरार रखा जाए.
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिरा दिया गया था. इस पुरे वाकये को लेकर समय-समय पर राजनीतिक बयानबाजी होती रही है. इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन ने भारतीय जनता पार्टी को एक पहचान जरूर दिखाई यह कहना गलत नहीं होगा. इसी पुरे मामले में अब 28 साल बाद सीबीआई की विशेष कोर्ट ने फैसला सुनाया है. जिसमें कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है.
नई दिल्ली, 29 सितंबर. देश में कोविड-19 का प्रकोप कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है. इसी बीच देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है.
देश में एक तरफ कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ यूपी की योगी सरकार अपने बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में है. इसी बीच उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने प्रतापगढ़ जिले को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है. बताना चाहते हैं कि प्रतापगढ़ में 213 करोड़ कीई लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा. साथ ही 100 बेड वाला अस्पताल भी बनाने का फैसला योगी सरकार ने किया है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी है.इस खतरनाक वायरस की वैक्सीन जब तक भारतीय बाजार में नहीं आती है तब तक इससे राहत नहीं मिलने वाली है. कोरोना केस को लेकर देश में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. कोरोना के चलते हर सेक्टर को नुकसान पहुंचा है. साथ ही कई तरह की पाबंदियां लोगों पर लगाई गई हैं.
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. सूबे में प्रमुख मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन बनाम जेडीयू-बीजेपी के बीच है. साथ ही तीसरा मोर्चा भी बन चुका है. दूसरी तरफ महागठबंधन से रालोसपा अलग हो चुकी है. वह बीएसपी के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. इसी बीच मायावती ने मीडिया से बातचीत में इस गठबंधन की पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम का चेहरा उपेन्द्र कुशवाहा होंगे.
SRH vs DC, IPL 2020 Live Cricket Streaming: कोविड-19 महामारी के बीच अच्छी खबर यह है कि आईपीएल का आगाज हो गया है जो कि क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर लेकर आया है. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने जा रहा है. यह मैच शेख जायेज ग्राउंड में खेला जाएगा.
राशिफल 29 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वृषभ-कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.
भारत में कोविड-19 महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है. इसी बीच असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन हो गया है.
बिहार में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. यही कारण है कि सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से पुरे जोरों से प्रचार पर जुट गई हैं. साथ ही जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन यानी पीडीए बनाने की घोषणा कर दी. इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी यानी एसटीपीआई और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी का समावेश है. इसी बीच पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.
आज के दौर में सोशल मीडिया का चलन बड़ी तेजी से बढ़ा है. सोशल मीडिया साइट फेसबुक की लोकप्रियता समय से बढती जा रही है. यही कारण है कि रोजाना फेसबुक पर लाखों लोग आईडी बनाते है. फेसबुक के जरिए अपने दोस्तों से वे जुड़े रहते हैं. इस दौरान चैटिंग सहित अन्य चीजों का लाभ भी उन्हें मिलता है. फेसबुक पर लॉग-इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है.
देश में कोविड-19 महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. इस महामारी के चलते इस साल सभी परीक्षाओं पर असर पड़ा है. इसी बीच महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानि एमपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. सभी छात्र एडमिट कार्ड एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mahampsc.mahaonline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
देश में किसान बिल को लेकर घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. किसान बिल को लेकर एक तरफ कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष हमलावर है. साथ ही एनडीए में बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने भी किसान बिल के विरोध के चलते साथ छोड़ दिया है. एनडीए से अलग होने के बाद से ही किसानों के हित की दुहाई के चलते अलग होने का निर्णय अकाली दल के नेताओं की तरफ से बताया जा रहा है.
राशिफल 28 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आपका खर्च बढ़ेगा. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा.
राशिफल 27 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. वृषभ-आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा.
राशिफल 26 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.
किसान बिल को लेकर विरोध अब भी खत्म नहीं हुआ है. इस बिल को लेकर केंद्र पर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष हमलावर है. कृषि बिल को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से विरोध प्रदर्शन आज हुआ है. हालांकि पंजाब और हरियाणा में किसानों का आंदोलन आक्रामक नजर आया. इसी बीच किसान बिल को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर फिर तंज कसा है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि कोरोना और डेंगू से पीड़ित सिसोदिया को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है. उन्हें पहले राजधानी दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के बाद मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया.
आपकी पहचान को दर्शाने में पैन कार्ड और आधार कार्ड का अहम रोल होता है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना बेहद जरूरी है. वैसे बैंक अकाउंट खोलने से लेकर हर जरूरी कामों में इन दोनों ही चीजों की आवश्यकता होती है. इसलिए बेहद जरूरी है कि आप पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा लें.