देश

New Medical College in Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा तोहफा- प्रतापगढ़ में 213 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, 100 बेड वाले हॉस्पिटल का होगा निर्माण

देश में एक तरफ कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ यूपी की योगी सरकार अपने बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में है. इसी बीच उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने प्रतापगढ़ जिले को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है. बताना चाहते हैं कि प्रतापगढ़ में 213 करोड़ कीई लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा. साथ ही 100 बेड वाला अस्पताल भी बनाने का फैसला योगी सरकार ने किया है.

New Medical College in Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा तोहफा- प्रतापगढ़ में 213 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, 100 बेड वाले हॉस्पिटल का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 29 सितंबर. देश में एक तरफ कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) अपने बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में है. इसी बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी  सरकार ने  प्रतापगढ़ जिले को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है. बताना चाहते हैं कि प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में 213 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज (Medical College) का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही 100 बेड वाला अस्पताल भी बनाने का फैसला योगी सरकार ने किया है.

उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि विकास के पथ पर प्रयागराज मंडल. प्रतापगढ़ में 213 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा. इसके साथ 100 बेड वाले हॉस्पिटल का भी निर्माण किया जाएगा. सई नदी के करौदा घात व जिरियामऊ घाट पर सेतुओं का भी निर्माण किया जाएगा. यह भी पढ़ें-CM Yogi Adityanath Launch Operation Durachari: सीएम योगी ने शुरू किया ऑपरेशन दुराचारी, महिलाओं से छेड़खानी करने वालों का शहर में लगेगा पोस्टर

उत्तर प्रदेश सरकार का ट्वीट-

ज्ञात हो कि प्रतापगढ़ जिले में यह मेडिकल कॉलेज बनने से यहां के लोगों को इलाज के लिए अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा, इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ से जुड़ी बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी. दरअसल, इस जिले में रहने वाले लोगों को लंबे समय से इस मेडिकल कॉलेज का इंतजार था. इससे पहले योगी सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया था. जिसके तहत सरकार ने ऑपरेशन दुराचारी को हरी झंडी दिखाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).