देश

Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

भारत में कोविड-19 महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है. इसी बीच असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन हो गया है.

Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली, 28 सितंबर. भारत में कोविड-19 महामारी (Coronavirus Outbreaks in India) ने कोहराम मचाया हुआ है. कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है. इसी बीच असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि असम (Assam) की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर (Syeda Anwara Taimur) का निधन हो गया है.  वे असम की पहली महिला मुख्यमंत्री थी.

बता दें कि पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन 84 साल की उम्र में हुआ है. खबर है कि उनका निधन लंबी बीमारी के चलते ऑस्ट्रेलिया में हुआ है. उनके निधन के बाद पीएमओ इंडिया, कांग्रेस सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है. यह भी पढ़ें-Raghuvansh Prasad Singh Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर पीएम मोदी, आरजेडी चीफ लालू यादव सहित इन नेताओं ने जताया शोक

PMO इंडिया का ट्वीट-

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल का ट्वीट-

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव का ट्वीट-

कांग्रेस नेता भूपेन कुमार बोराह का ट्वीट-

ज्ञात हो कि असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी. साथ ही वे पिछले कई वर्षों से स्वास्थ संबंधी तकलीफ से जूझ रही थी. वे 6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक और सन 1983 से लेकर 1985 तक असम की मुख्यमंत्री थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).