साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
अटल टनल की शुरुआत हो गई है. इसी बीच एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में एक और टनल की शुरुआत केंद्र सरकार ने कर दी है. केंद्रीय सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज यानि गुरूवार को इस टनल के निर्माण के मद्देनजर पहला ब्लास्ट किया है. जिससे इसके काम की शुरुआत हो गई है.
राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद ही खबर हो गई है. दरअसल पिछले दिनों से दिल्ली में धुंध दिखाई पड़ रही है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी के कई इलाकों में एअर क्वॉलिटी इंडेक्स (Air Quality Index) बहुत ही खबर स्तर पर है. इसी बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान की शुरुआत की है.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार देर रात तक 7 अलग-अलग जगहों पर सात मजदूरों की मौत को लेकर सनसनी फैल गई है. इसके साथ मौत किस वजह से हुई इसे लेकर तरह-तरह के तर्क लगाए जा रहे हैं. इसी बीच राज्य की बीजेपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 मजदूरों की मौत को लेकर जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले कम होने का नहीं ले रहे हैं. हाथरस, बलरामपुर, प्रतापगढ़ से सामने आए मामलो के बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या उत्तर प्रदेश में गुंडाराज है. बावजूद इसके सूबे की सरकार लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी कमी मानने को तैयार नहीं है. इसी कड़ी ताजा मामला यूपी के बाराबंकी से सामने आया है. जहां पुलिस को एक धान के खेत में 15 वर्षीय लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली है.
मध्य प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव नजदीक आते ही नेता अपने शब्दों की मर्यादा भूल रहे हैं. सूबे में होने इस चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधियां और मुख्यमंत्री कमलनाथ की साख दांव पर लगी हुई है. इसी कड़ी में कांग्रेस के एक नेता दिनेश गुर्जर के बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है. इस बयान को लेकर बीजेपी पूरी तरह से हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने अपने एक बयान में शिवराज सिंह चौहान को भूखा नंगा कहा था. इस मामले में अब उनकी मुश्किलें बढती नजर आ रही है.
देश में एक तरफ कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हो. दूसरी तरफ भारत में आपराधिक मामले भी लगातार बढे हैं. बावजूद इसके अब तक सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पायी है. विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार इस मसले पर सरकार को घेरती नजर आ रही है. इसी कड़ी में एक बार कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा देश को नफरत की राजनीति की भेंट चढ़ा रही है.
भारत में कोरोना का कहर अब तक थमा नहीं है. इसी बीच अनलॉक 5 के तहत देश में आज से कई चीजें खुलने जा रही हैं. इनमें लंबे समय से बंद सिनेमाघर, स्विमिंग पुल, मल्टीप्लेक्स सहित मनोरंजन पार्क का समावेश है. ऐसे में आपको सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के बारें में समझना जरूरी है. जिससे कोरोना का खतरा न खड़ा हो. सिनेमा हॉल में सिर्फ 50 फीसदी दर्शक की जा सकेंगे.
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर. भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है. इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि देश में डबलिंग टाइम तेजी से बढ़कर 70.4 दिन हो गया है, अगस्त महीने के बीच में ये 25.5 दिन था. सितंबर महीने तक यह 35.5 दिन था. स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी ये आंकड़े थोड़ी राहत जरूर लेकर आए हैं.
राशिफल 15 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा.
देश में कृषि बिल को लेकर घमासान जारी है. केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगहों से भले ही कृषि कानून को पास करा लिया हो लेकिन किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. साथ ही विपक्ष लगातार इस मसले पर केंद्र सरकार पर हमलावर है. इसी बीच किसानों के साथ इस बिल को लेकर आज बैठक हुई. इस बैठक में 30 किसान संगठन शामिल हुए.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में प्रमुख मुकाबला आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार होने जा रहा है. इसके साथ जेडीयू जहां बीजेपी के साथ चुनाव लड़ रही हैं वहीं आरजेडी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया हुआ है. हालांकि इस चुनाव में तीसरा मोर्चा भी उभर कर सामने जरूर आया है. इसी कड़ी में आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वैशाली की राघोपुर सीट से पर्चा भरा है. उन्होंने इससे पहले अपनी मां और बड़े भाई तेज प्रताप यादव का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.
हैदराबाद में बारिश का कहर जारी है. बरसात के चलते कई जगहों पर जलजमाव हो गया है. जिससे आम जनता को काफी दिक्कतें हो रही हैं. हैदराबाद में बरसात के चलते खौफनाक मंजर दिखाई पड़ रहा है. बरसात के कारण 10 से अधिक लोगों की जान भी चली गई है. इसी बीच तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए गुरूवार और शुक्रवार के दिन छुट्टी की घोषणा कर दी है.
आईपीएल में मंगलवार को दुबई में खेले गए मैच में एमएस धोनी की टीम चेन्नई ने डेविड वार्नर की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से शिकस्त दे दी. लेकिन इस मैच में 19वें ओवर में जो कुछ हुआ वह खासा चर्चा में है. दरअसल 19वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन राशिद खान ने बनाए और शार्दुल ठाकुर की अगली गेंद वाइड चली गई. इसके बाद की अगली गेंद भी वाइड लग रही थी.
हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार पर कई तरह के सवाल उठते रहे हैं. इस मामले की जांच एसआईटी के बाद अब सीबीआई कर रही है. हालांकि मामले को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू है. इसी बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने पीड़िता के तीनों भाइयों को पूछताछ के लिए फिर समन भेजा है. आज ये सीबीआई के सामने फिर पेश होने वाले हैं.
भारत में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ विपक्ष में काबिज कांग्रेस हर मोर्चे पर केंद्र को आड़े हाथ लेती नजर आ रही है. कांग्रेस की तरफ से मोर्चा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने खोला हुआ है. इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल ने देश की गिरती जीडीपी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा हुआ है.
उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. खासकर महिलाओं से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बावजूद इसके सूबे की पुलिस के रवैये में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. हाथरस, बलरामपुर सहित कई जगहों से सामने आए मामलों ने राज्य की बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से सामने आया ताजा मामला सुर्खियों में है. जहां छेड़छाड़ से परेशान एक युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली.
राशिफल 14 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. मिथुन- आज के दिन आपको धन लाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर आज आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने हसनपुर सीट से पर्चा दाखिल किया. इस दौरान उनके छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. तेजस्वी यादव इस बार महागठबंधन की तरफ से सीएम का चेहरा भी हैं. तेज प्रताप के नामांकन के बाद तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें भरोसा है कि तेज प्रताप को यहां से जीत मिलेगी.
देश में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है. बावजूद इसके सब धीरे-धीरे खुल गया है. इसी बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में धार्मिक स्थल खोलने को लेकर बीजेपी राज्य की उद्धव सरकार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग करते हुए जगह-जगह प्रदर्शन किया है.
उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाथरस, बलरामपुर सहित कई जगहों से ऐसे मामले सामने आए हैं जिससे सूबे की पुलिस कटघरे में है. बावजूद इसके पुलिस के रवैये में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. ताजा मामला यूपी के ललितपुर से सामने आया है. जहां दबंगों ने पहले तो दलित 65 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई की और जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उसे जबरन पेशाब पिला दी.