देश

Zojila Tunnel: पहाड़ में ब्लास्ट के साथ ही शुरू हुआ जोजिला टनल के निर्माण का काम, कारगिल को कश्मीर से जोड़ेगी; गड़करी बोले-लद्दाख, लेह और कश्मीर की अर्थव्यवस्था बदलने में होगा उपयोग

अटल टनल की शुरुआत हो गई है. इसी बीच एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में एक और टनल की शुरुआत केंद्र सरकार ने कर दी है. केंद्रीय सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज यानि गुरूवार को इस टनल के निर्माण के मद्देनजर पहला ब्लास्ट किया है. जिससे इसके काम की शुरुआत हो गई है.

Zojila Tunnel: पहाड़ में ब्लास्ट के साथ ही शुरू हुआ जोजिला टनल के निर्माण का काम, कारगिल को कश्मीर से जोड़ेगी; गड़करी बोले-लद्दाख, लेह और कश्मीर की अर्थव्यवस्था बदलने में होगा उपयोग
नितिन गड़करी जोजिला टनल (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर. अटल टनल (Atal Tunnel) की शुरुआत हो गई है. इसी बीच एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक और टनल की शुरुआत केंद्र सरकार (Modi Government) ने कर दी है. केंद्रीय सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( Union Minister for Road Transport, Highways and MSMEs Nitin Gadkari) ने आज यानि गुरूवार को इस टनल के निर्माण के मद्देनजर पहला ब्लास्ट किया है. जिससे इसके काम की शुरुआत हो गई है.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जोजिला टनल में निर्माण कार्य के लिए वर्चुअली पहला ब्लास्ट किया. ये टनल श्रीनगर, द्रास, कारगिल और लेह में सभी मौसम में कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी. नितिन गडकरी ने कहा कि ये एशिया की सबसे लंबी टनल है और निश्चित रूप से लद्दाख, लेह और कश्मीर की अर्थव्यवस्था बदलने में इसका उपयोग होगा. हमारे विभाग के सभी लोगों के प्रयासों से इस टनल के काम में हमने करीब 4,000 करोड़ रुपये की बचत भी की है. यह भी पढ़ें-Atal Tunnel: अटल टनल को लेकर सियासत शुरू, कांग्रेस पार्टी का आरोप-सोनिया गांधी के नाम की शिलान्‍यास पट्टिका को हटाया गया

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि जोजिला टनल बनने से भूस्खलन की आशंकाओं के बिना नेशनल हाइवे वन पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेह के बीच यात्रा मुमकिन हो सकेगी. इस प्रोजेक्ट के मद्देनजर 14.15 किलोमीटर की लंबी सुरंग बनाने का काम शुरू हो गया है. साथ ही इससे बनाने में 6 साल का समय लगने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).