देश

उत्तर प्रदेश में गुंडाराज! ललितपुर में दबंगों ने 65 वर्षीय दलित को जबरन पिलाया पेशाब, मामला वापस लेने का भी बना रहे हैं दबाव

उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाथरस, बलरामपुर सहित कई जगहों से ऐसे मामले सामने आए हैं जिससे सूबे की पुलिस कटघरे में है. बावजूद इसके पुलिस के रवैये में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. ताजा मामला यूपी के ललितपुर से सामने आया है. जहां दबंगों ने पहले तो दलित 65 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई की और जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उसे जबरन पेशाब पिला दी.

उत्तर प्रदेश में गुंडाराज! ललितपुर में दबंगों ने 65 वर्षीय दलित को जबरन पिलाया पेशाब, मामला वापस लेने का भी बना रहे हैं दबाव
दलित को जबरन पेशाब पिलाने का आरोप (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ, 13 अक्टूबर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाथरस, बलरामपुर सहित कई जगहों से ऐसे मामले सामने आए हैं जिससे सूबे की पुलिस कटघरे में है. बावजूद इसके पुलिस के रवैये में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. ताजा मामला यूपी के ललितपुर (Lalitpur) से सामने आया है. जहां दबंगों ने पहले तो दलित 65 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई की और जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उसे जबरन पेशाब पिला दी.

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय दलित शख्स को ग्राम रोड़ा में पहले पिटा गया और फिर मूत्र पिलाया गया. दरअसल आरोपी के खिलाफ पीड़ित शख्स ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था. साथ ही आरोपी लगातार मामला वापस लेना का दबाव बना रहा था. यह भी पढ़ें-Uttar Pradesh Shocker: शर्मनाक! मेरठ में स्कूल शौचालय के भीतर चोरी से वीडियो बनाने का 52 शिक्षिकाओं ने लगाया आरोप, प्रबंधक सचिव के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि पीड़ित बुजुर्ग ने कहा कि सोनू यादव नामक शख्स ने एक कप में भरकर अपना मूत्र जबरन पीने पर मजबूर किया. साथ ही उसने कुछ दिनों पहले कुल्हाड़ी से मेरे और मेरे बेटे पर हमला किया था. जिसकी शिकायत हमने पुलिस में की थी. लेकिन वो लगातार समझौता करने का दबाब बना रहा है. पुलिस ने पुरे मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).