देश

Uttar Pradesh Shocker: शर्मनाक! मेरठ में स्कूल शौचालय के भीतर चोरी से वीडियो बनाने का 52 शिक्षिकाओं ने लगाया आरोप, प्रबंधक सचिव के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. दरअसल सूबे की सरकार महिलाओं की सुरक्षा सहित तमाम मसलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. इसी बीच यूपी के मेरठ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. बताना चाहते हैं कि मेरठ के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 52 टीचर्स ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. पीड़िताओं का आरोप है कि स्कूल संचालक ने महिला टॉयलेट में सीसीटीवी लगाकार चुपके से उनकी अश्लील फोटो खींच ली.

Uttar Pradesh Shocker: शर्मनाक! मेरठ में स्कूल शौचालय के भीतर चोरी से वीडियो बनाने का 52 शिक्षिकाओं ने लगाया आरोप, प्रबंधक सचिव के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज
सीसीटीवी (Photo Credits-Pixabay)

नई दिल्ली, 24 सितंबर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. दरअसल सूबे की सरकार महिलाओं की सुरक्षा सहित तमाम मसलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. इसी बीच यूपी के मेरठ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. बताना चाहते हैं कि मेरठ के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 52 टीचर्स ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. पीड़िताओं का आरोप है कि स्कूल संचालक ने महिला टॉयलेट में सीसीटीवी लगाकार चुपके से उनकी अश्लील फोटो खींच ली.

वहीं मेरठ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस में दर्ज टीचर्स का आरोप यह भी है कि आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनाया. साथ ही फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले कई महीनों से बिना सैलरी के काम कराया. इस पुरे मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  354 और 506 की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें-Murder In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के औरैया में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, लाश को गोद में रखकर रोया

ज्ञात हो कि यह पूरा मामला मेरठ के सदर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है. इससे पहले बुधवार को पीड़ित टीचर्स एएसपी दफ्तर भी पहुंची थी. इस दौरान सभी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. बहरहाल पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).