Murder In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के औरैया में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, लाश को गोद में रखकर रोया
पति और पत्नी दोनों का रिश्ता सात जन्मों का होता है. शादी के दिन ही पति अपनी पत्नी की रक्षा करने और उसे खुशियां देने का वादा करता है. लेकिन अगर रिश्तों में कड़वाहट आ जाए तो उसका परिणाम ऐसा होता है जो दहला कर रख देता है. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा ही बेहद खौफनाक मामला सामने आया. जिसके बारे में जानकार पूरे शहर में सनसनी फैल गई. दरअसल औरैया जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसके बाद उसने अपनी पत्नी के सिर को गोद में रखकर रोने लगा. वहीं इस इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी.

वहीं घटना की जानकरी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामलें की जांच की शुरू कर दी. आज तक की खबर के मुताबिक मृतक महिला का पति शराब के नशे में घर आया था. जहां पर उसकी पत्नी अपने चार साल के बच्चे के साथ रहती थी. सुबह तक तो सब ठीक था. लेकिन शाम होते होते पूरे घर में मातम पसर गया और रोने की आवाज सुनाई देने लगी. जब रोने की आवाज पड़ोस में रहने वाले लोगों को मिली तो वहां पर सब पहुंच गए.
इस दौरान हत्या करने के बाद पति अपनी पत्नी की लाश को लेकर बैठा था. मृतक महिला का सिर पति के गोद में था और वो रो रहा था. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है. शुरुवाती जानकारी के अनुसार महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेत कर की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).