साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 में मिली जीत का जश्न बीजेपी अब तक मना रही है. दूसरी तरफ सूबे में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. महिला सुरक्षा के मसले को लेकर सूबे में विपक्ष की भूमिका अदा कर रही कांग्रेस पूरी तरह से हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस ने एक 19 वर्षीया विकलांग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर शिवराज सरकार पर हमलावर है.
बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार सातंवी बार सीएम बनने जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार शाम साढ़े 4 बजे नीतीश कुमार आज शपथ लेंगे. नीतीश के साथ कई मंत्रियों के भी साथ शपथ लेने की खबर है. साथ ही नीतीश के मंत्रिमंडल में पहली बार बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी नदारत रहेंगे.
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप भले ही कम हो गया है. लेकिन राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दरअसल प्रदुषण बढ़ने के चलते कोरोना के मामलों में तेजी आयी है. इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की थर्ड वेव पीक अब धीरे-धीरे कम हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगाए जानें की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.
बिहार चुनाव 2020 में एनडीए की जीत के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. नीतीश कुमार आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. वैसे सूबे में सीएम की कुर्सी तो पहले ही पक्की नजर आ रही थी. लेकिन बीजेपी में नेता के तौर पर दो नए चेहरों को सामने लेकर आया गया है. इस फैसले ने चौंकाया जरूर है. बीजेपी ने तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी को नया नेता और उपनेता की जिम्मेदारी दी है.
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया है. कोविड-19 के चलते हर सेक्टर को बहुत नुकसान पहुंचा है. साथ ही इस महामारी के चलते बड़ी संख्या में लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. कई कंपनियां, फैक्ट्रियां भी बंद हुई है. कोरोना की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आती है इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. इसी बीच नीदरलैंड क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी आर्थिक रूप से इतना परेशान हो गया कि उसे डिलीवरी बॉय बनना पड़ा.
देश में कोरोना (Coronavirus Outbreaks) का कहर पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी बीच राजधानी दिल्ली (Delhi) के बाद अब झारखंड (Jharkhand) की सोरेन सरकार ने भी सार्वजनिक रूप से छठ पूजा मनाने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है. दरअसल कोरोना के प्रकोप के चलते किसी भी तरह का जोखिम राज्य सरकार नहीं उठाना चाहती है.
भारत में कोरोना का प्रकोप धीमा पड़ गया है. इस वायरस से संक्रमित मामले भले ही सामने आ रहे हैं लेकिन देश में रिकवरी रेट 92 फीसदी के पार पहुंच गया है. कोविड-19 का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिला है. वैसे सूबे में धीरे-धीरे सब खुल गया है. इसी बीच राज्य की उद्धव सरकार की अनुमति के बाद सूबे में अब सभी धार्मिक स्थल आज से खुल गए हैं. दरअसल कोरोना महामारी के कारण राज्य में सभी धार्मिक स्थल 24 मार्च से बंद थे.
राशिफल 16 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृषभ-निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मिथुन- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
राशिफल 15 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल.मेष-आज के दिन किसी से ना उलझें. कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. वृषभ-आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है.
राशिफल 14 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. वृषभ-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के बाद राज्य में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. सूबे के सीएम नीतीश कुमार बनने जा रहे हैं. शपथ सहित तमाम चीजों को लेकर एनडीए नेताओं के बीच बैठक जारी है. इसी बीच बीजेपी सांसद निशिकांत सूबे ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार से कानून में संशोधन की अपील की है. उन्होंने कहा कि इससे एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है.
देश में कोरोना मरीजों के संख्या रोजाना सामने आ रही है. दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में प्रदुषण के चलते कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. प्रदुषण और कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड़ में काम कर रही है. राजधानी दिल्ली में पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने का असर दिखाई पड़ता है. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पराली को खाद में बदलने वाली बायो-डिकम्पोज़र तकनीक दिल्ली में कारगर साबित हुई है.
भारत में कोरोना वायर महामारी का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले प्रतिदिन सामने आ रहे है. इस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर कई फर्जी खबरें लगातार वायरल होती है. इन खबरों से बड़ी तादात में लोग भ्रमित भी होते हैं. फेक खबरों की सच्चाई पीआईबी की तरफ से समय-समय पर बताई जाती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है.
असम में पत्रकार की मौत को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है. कांग्रेस इस मसले पर हमलावर नजर आ रही है. दरअसल असम में एक स्थानीय टेलीविजन चैनल के पत्रकार की मौत तिनसुकिया जिले में बुधवार रात एक वाहन के टक्कर मारने के चलते हुई है. कहा जा रहा है कि पत्रकार ने भ्रष्टाचार एवं अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया था जिसके चलते उसकी हत्या की गई है.
वैसे भविष्य की चिंता तो सभी को होती है. हर कोई चाहता है कि उसका भविष्य सुरक्षित रहे. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटा-बेटी को आगे चल कर कोई दिक्कत का न सामना करना पड़े इसके लिए वे कई तरह के निवेश करते हैं. ऐसे में अगर आप बेटी के माता-पिता है तो आपको हम पोस्ट ऑफिस से जुड़ी एक खास योजना के बारे में बताना चाहते हैं.
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में अभी कम नहीं हुआ है. इस वायरस से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. इसी के साथ ही धीरे-धीरे सब खुल गया है. कोरोना के चलते भारत सहित पूरी दुनिया को आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है. इसी बीच दिवाली के चलते लोग खरीददारी में जुटे हैं. गुजरात के सूरत में महिलाओं के एक ग्रुप ने दिवाली को ध्यान में रखते हुए 50 हजार दीए बनाए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे (Bihar Assembly Elections Results 2020) के बाद सूबे में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. एनडीए (NDA) ने यह चुनाव सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के चेहरे पर लड़ा था लेकिन अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इससे पहले नीतीश कुमार ने सीएम कौन होगा के सवाल पर कहा कि मैंने कोई दावा नहीं किया है, एनडीए द्वारा इसका फैसला लिया जाएगा.
राशिफल 13 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी.
राशिफल 12 नवंबर 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ-आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा.
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह साफ हो गया है एनडीए की सरकार सूबे में बनने जा रही है. इसी के साथ ही तेजस्वी यादव के सबसे युवा सीएम बनने का भी सपना टूट गया है. नतीजों के बाद से ही बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. आज देर शाम बीजेपी के फायरब्रांड नेता उमा भारती ने चुनावों नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव सरकार नहीं चला सकते थे.