साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए कृषि कानूनों को लेकर जमकर सियासी बयानबाजी जारी है. यह मामला हर दिन बीतने के साथ ही गंभीर होता जा रहा है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष बयानों के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछ रहा है तो दूसरी तरफ सरकार के नेताओं की ओर से पलटवार कर जवाब भी दिया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बार फिर कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है.
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर जारी घमासान अब भी खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. यह पूरा मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच चुका है. हालांकि आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि वह किसानों का पक्ष जाने बगैर कोई निर्णय नहींकर सकते हैं. इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत के एक बयान से साफ है किसानों की तरफ से अब भी सारे विकल्प खुले हैं. टिकैत ने कहा कि केंद्र बातचीत के लिए बुलाती है तो वो जाएंगे.
कृषि बिल को लेकर देश में एक तरफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है. केंद्र और विपक्ष दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी इस मसले पर हो रही है. इसी बीच एक बार फिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं.
17 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरुवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने शहर के एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां कर्मचारियों ने विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी की. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस बाबत अमेरिका और अन्य देशों के नागरिकों को विदेशी प्रवर्तन एजेंसियों के नाम पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई और बिटकॉइन और गूगल उपहार कार्ड के माध्यम से धन हस्तांतरित करने के लिए मनाया गया.
कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की चली बातचीत के बावजूद कोई हल न निकलने से यह मामला खींचता जा रहा है. आज शाम दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बार्डर) पर किसानों के धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. जिससे यह आंदोलन अब आक्रामक हो गया है. इसी बीच केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश का किसान आज प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है.
देश में एक तरफ कृषि कानूनों को लेकर घमासान मचा हुआ है. इसके साथ ही कांग्रेस लगातार हर मोर्चे पर केंद्र पर हमलावर है. इसी बीच आज रक्षा मामलों पर संसदीय समिति की बैठक हुई जिसमें से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वॉक आउट कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी पूरी तरफ से केंद्र पर हमलावर नजर आए. उन्होंने कहा कि संसदीय समिति ने सशस्त्र सेनाओं की यूनिफॉर्म पर बातचीत करके समय बर्बाद कर दिया है.
इंटरनेट के दौर में पेमेंट से जुड़ी सारी चीजें आज बेहद आसान हो गई हैं. सभी बैंक के एप्स आज मौजूद हैं जिन्हें लोग अपने फोन में डाउनलोड करके रखते हैं और बेहद ही आसानी से पैसे भेज देते हैं. इसी कड़ी में वाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल वाट्सएप ने अपनी पेमेंट सेवाएं देश के चार बड़े बैंकों के साथ शुरू की है. जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक का समावेश है. वाट्सएप ने इसे WhatsApp Pay नाम दिया है.
कृषि कानूनों को लेकर जारी किसानों के आंदोलन के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते हैं कि मोदी कैबिनेट ने चीनी निर्यात पर सब्सिडी देने पर मुहर लगाई है. सरकार के इस फैसले के बाद 5 करोड़ गन्ना किसानों को फायदा मिलेगा. मोदी कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी. उन्होंने कहा कि निर्यात के बाद होने वाली कमाई की सब्सिडी को सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र की मोदी सरकार के साथ कई दौर की बातचीत भी किसान नेताओं के साथ हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी खत्म नहीं हुई है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. लेकिन सरकार की तरफ से भी इन बयानों पर पलटवार किया जा रहा है. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है.
16 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. वृषभ- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. मिथुन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र के साथ किसानों की कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ विपक्ष लगातार किसानों के मसले को लेकर हमलावर है. लगातार कांग्रेस की तरफ से केंद्र से संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग कर रही है. अधीर रंजन चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला के बाद अब सचिन पायलट ने केंद्र पर निशाना साधा है. पायलट ने कहा कि केंद्र द्वारा संसद का शीतकालीन सत्र न बुलाने का निर्णय अलोकतांत्रिक है.
कृषि बिल को लेकर किसानों का हल्ला बोल राजधानी दिल्ली में जारी है. किसानों और केंद्र के साथ कई दौर की बातचीत भी हुई है. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरती नजर आ रही है. इसी बीच मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें ये पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे. राहुल गांधी बता दे कि भिंडी कैसे लगती है.
कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र के साथ किसान नेताओं की हुई बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने के चलते आंदोलन अब और भी तेज हो गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. सरकार बातचीत के माध्यम से किसानों की हर शंका को दूर करेगी. वहीं कांग्रेस अब इस मसले को लेकर केंद्र पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि किसान का मुद्दा गंभीर बन चुका है.
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. लेकिन सूबे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीजेपी लगातार टीएमसी सरकार को घेरती नजर आ रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मसला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को उत्तर 24 परगना के हलिशहर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले ने सियासत को और भी गरमा दिया है. इसे लेकर बीजेपी पूरी तरह से ममता सरकार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने इसे लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की है. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है.
15 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें. वृषभ- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा.
किसानों का आंदोलन कृषि बिल के खिलाफ लगातार जारी है. केंद्र के साथ कई दौर की बातचीत किसान नेताओं की हुई लेकिन कोई फैसला नहीं निकल सका. हालांकि अब तक कोई अच्छी खबर नहीं आयी है. केंद्र और किसानों की तरफ से लगातार बयानबाजी जरूर हो रही है. इसी बीच बिहार के समस्तीपुर से एक बेहद ही चौकानेंवाली खबर सामने आयी है. जहां गोभी का उचित मूल्य न मिलने से किसान इतना नाराज हो गया कि उसने अपने खेत में तैयार फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया.
अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में है.दरअसल मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन द्वारा दायर की गई एक एफआईआर को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट में ट्रांसफर कर दिया है. इसे लेकर कंगना रनौत भड़क गई हैं. उन्होंने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
कृषि कानूनों को लेकर बात बनती नहीं दिख रही है. केंद्र के साथ कई दौर की बातचीत किसान नेताओं की हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है. राजधानी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की सीमाओं पर किसान डंटे हुए हैं. हालांकि कृषि बिल को लेकर बयानबाजी का दौर खत्म नहीं हुआ है. कृषि कानूनों के खिलाफ आज राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर पपेट शो के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. केंद्र के साथ किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है. यही कारण है कि किसान अब आक्रामक हो गए हैं. विपक्ष भी किसानों से जुड़े मसले के चलते केंद्र पर जवाबी हमले करने से पीछे नहीं हट रहा है. इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं किसानों के पास जाना चाहता था लेकिन इन्होने जाने नहीं दिया, हमनें घर पर ही बैठकर आंदोलन की सफलता के लिए प्रार्थना कर ली.