राशिफल 16 दिसंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
16 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. वृषभ- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. मिथुन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
16 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-
मेष-आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. सोच समझकर फैसला लें. शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ रंग-1
वृषभ- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग-5
मिथुन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग-3
कर्क- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ रंग-8
सिंह- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ रंग-2
कन्या- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ रंग-6
तुला- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा.
शुभ रंग-9
वृश्चिक- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ रंग-1
धनु- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ रंग-7
मकर-आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.
शुभ रंग-2
कुंभ- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. साथ ही आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
शुभ रंग-5
मीन- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. वाणी पर संयम रखें. किसी से ना उलझे.
शुभ रंग-7
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

