देश

Farmers Protest: शिवराज सिंह का कमलनाथ और दिग्विजय पर निशाना, कहा-अरे तुमने तो पाप किया है, भूखे रहो लेकिन प्रायश्चित करने के लिए

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र की मोदी सरकार के साथ कई दौर की बातचीत भी किसान नेताओं के साथ हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी खत्म नहीं हुई है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. लेकिन सरकार की तरफ से भी इन बयानों पर पलटवार किया जा रहा है. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है.

Farmers Protest: शिवराज सिंह का कमलनाथ और दिग्विजय पर निशाना, कहा-अरे तुमने तो पाप किया है, भूखे रहो लेकिन प्रायश्चित करने के लिए
शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 16 दिसंबर. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) के साथ कई दौर की बातचीत भी किसान नेताओं के साथ हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी खत्म नहीं हुई है. कांग्रेस (Congress) सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. लेकिन सरकार की तरफ से भी इन बयानों पर पलटवार किया जा रहा है. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अरे तुमने तो पाप किया है, भूखे रहो लेकिन प्रायश्चित करने के लिए.

मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित किसान सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने सुना है कि दिग्विजय और कमलनाथ उपवास करने वाले हैं, वो भी किसानों के साथ हुए अन्याय के लिए. अरे तुमने तो पाप किया है प्रायश्चित करो, भूखे रहो लेकिन प्रायश्चित करने के लिए रहो. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे अब तक करीब 14 किसानों की मौत, 20 दिसंबर को पूरे देश के किसान देंगे श्रद्धांजलि

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि किसानों और सरकार के बीच मामले का हल नहीं निकलने से देश की सबसे बड़ी अदालत ने बीच में दखल दी है. जिससे माना जा रहा है कि कृषि कानूनों को लेकर जारी मसले का हल जल्दी ही निकलेगा. सरकार की तरफ से हर शंका को दूर करने की बात कही जा रही है. लेकिन बातचीत की पहल अभी नहीं हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).