साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
2 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. वृषभ-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मिथुन-आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें.
सोशल मीडिया पर आज के दौर में हर चीज पर प्रतिक्रिया आना आम बात है. यही कारण है कि कुछ चीजें खासा चर्चा में बन जाती हैं या फिर वायरल हो जाती है. इसी कड़ी में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक नए साल के मौके पर एक तस्वीर साझा की जिस पर नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे. तस्वीर भी ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज नाथन लॉयन की थी. आईसीसी ने नाथन प्रिंट अंडरवियर को एक विचित्र कैप्शन के साथ साझा किया है.
मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार एक बार चर्चा में बनी हुई है. दरअसल खबर है कि शिवराज कैबिनेट अक विस्तार 3 जनवरी को हो सकता है. हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट में कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी विधायकों को जगह मिल सकती है.
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. इसी बीच कर्नाटक में आज लगभग 10 महीने के बाद 10वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल प्री-यूनिवर्सिटी (PU) कॉलेज आज से खुले हैं. हालांकि इस दौरान नियमों का सही से पालन करना जरूरी है. इस दौरान एक छात्रा ने कहा कि हम ऑनलाइन कक्षाओं से संतुष्ट नहीं थे, नेटवर्क की दिक्कत आती थी.
सातवें वेतन आयोग से जुड़ी कई खबरें खासा चर्चा में रहती हैं. इसके साथ ही सरकारी नौकरी करने वाले लोग इससे जुड़ी चीजें रोजाना जानना चाहते हैं. इसी कड़ी में एक अच्छी खबर युवाओं के लिए सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्ववाली कांग्रेस सरकार ने सूबे में नई नौकरी पाने वाले युवाओं को सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी देने के फैसले पर मुहर लगाई है.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. मोदी सरकार और किसानों के बीच आठवें दौर की बातचीत चार जनवरी को होने जा रही है. केंद्र ने किसानों की दो मांगे मान ली है. वहीं बैठक से पहले किसानों की तरफ से केंद्र पर दबाब बनानें की कवायद शुरू हो गई है. किसान नेता सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा कि कानून रद्द नहीं हुआ तो संघर्ष तेज होगा.
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. हालांकि अगले दौर की बातचीत चार जनवरी को होने जा रही है. पिछली बार की केंद्र और किसानों की बैठक में दो मुद्दों को सरकार ने माना है. अब दोनों पर आगे कैसे बढ़ा जाए इसे लेकर किसानों की तरफ से रणनीति बनाने के लिए आज किसानों की बैठक होने जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में 80 संगठन शामिल होने वाले हैं.
कोरोना संकट के बीच साल 2020 खत्म हो गया है. इसके साथ ही नए साल का आगाज हो गया है. नव वर्ष अच्छा जाए यही कामना हर कोई कर रहा है. पिछला साल कोरोना, लॉकडाउन में ही बीता है. इसके साथ ही आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान भी हुआ है. ऐसे में नए साल में अच्छा होने की उम्मीद सभी कर रहे हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान सहित इन नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है.
1 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें.
31 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा. वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. मिथुन- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें.
कृषि कानून के मसले पर केंद्र और किसानों के साथ आज हुई बैठक के बाद अच्छी खबर सामने आयी है. किसानों ने मोदी सरकार के सामने जो चार प्रस्ताव रखे थे उसमें से दो पर सहमति बन गई है. जबकि दो पर बात अब 4 जनवरी को होने जा रही है. किसानों के मसले को लेकर केंद्र पर लगातार हमलावर रही कांग्रेस ने एक बार फिर निशाना साधा है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है कि किसान नए साल का स्वागत कड़कड़ाती ठंड में, सड़कों पर अपने घर से दूर करेंगे.
सीएए प्रदर्शन (CAA Protest) के दौरान शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर (Kapil Gurjar) को लेकर बीजेपी जैसे ही सवालों के घेरे में आयी पार्टी ने तुरंत अपना फैसला बदल दिया. हालांकि गुर्जर ने जब भाजपा की सदस्यता ली तो विपक्ष ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया. आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को आड़े हाथ ले लिया. उनके इस बयान पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है.
किसानों और केंद्र के बीच आज बैठक काफी अच्छी रही है. दरअसल केंद्र ने किसानों की दो मांगे मान ली है. ऐसे में यह मामला जल्द ही सुलझने वाला है. हालांकि केंद्र और किसानों के बीच अगले दौर की बातचीत 4 जनवरी को फिर होगी. केंद्र के साथ बैठक के बाद किसान नेताओं की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आयी है. जो दो मांगे मोदी सरकार ने नहीं मानी है उसमें एमएसपी, तीन कृषि कानूनों का समावेश है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम संतुष्ट हैं कि सरकार ने दो मांगे मान ली है.
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी तरह कम नहीं हुआ है. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है. कोविड-19 ने हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया है. इसी बीच केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख को लेकर बढ़ा फैसला किया है. बताना चाहते हैं कि मोदी सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को 31 दिसंबर 2020 से बढाकर 10 जनवरी 2021 कर दिया है.
नागरिकता कानून को लेकर देश में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. सीएए के खिलाफ आंदोलन का केंद्र रहे शाहीन बाग में फायरिंग के बाद चर्चा में आए कपिल गुर्जर को लेकर बयानबाजी भी जमकर हुई थी. इसी बीच कपिल गुर्जर ने आज भाजपा की सदस्यता ली. जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. सदस्यता लेने के कुछ घंटे बाद भाजपा ने उसे रद्द कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में लव जिहाद कानून के अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होनें इसे लेकर बीजेपी शासित राज्यों को आड़े हाथ लिया था. ओवैसी के बयान को लेकर अब सियासी पारा चढ़ गया है. यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम उनकी तरह लकीर के फकीर बनकर नहीं बैठेंगे.
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद 1-1 की बराबरी सीरीज में कर ली है. इसके साथ ही टीम का मनोबल भी काफी ऊपर है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने कंगारुओं को धुल चटाई है. इसी बीच टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम से जुड़ गए हैं. बीसीसीआई ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया है.
बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी नीतीश सरकार लगातार सुर्खियों में है. सूबे में हो रहे आपराधिक मामलो सहित कई चीजों को लेकर आरजेडी की तरफ से नीतीश सरकार पर हमला बोला जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार की सियासत को लेकर आरजेडी नेता श्याम रजक ने बड़ा दावा कर खलबली मचा दी. रजक ने कहा कि 17 जेडीयू विधायक राजद के संपर्क में हैं और जल्द ही आरजेडी में शामिल होने वाले हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. कंगारुओं के खिलाफ मिली दूसरी जीत के बाद टीम इंडिया को हर तरफ से बधाई मिल रही है. वैसे में सीरीज में भारत ने 1-1 की बराबरी कर ली है. इसी बीच टेस्ट टीम में भारत की कप्तानी कर रहे और जीत से उत्साहित अजिंक्य रहाणे ने फैन्स का आभार व्यक्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने फैन्स के लिए खास बातें कही है.
30 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. वृषभ-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा