Farmers Protest: केंद्र के साथ बातचीत से पहले आज किसान यूनियनों की तरफ से रणनीति पर होगी चर्चा, 80 संगठन करेंगे शिरकत
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. हालांकि अगले दौर की बातचीत चार जनवरी को होने जा रही है. पिछली बार की केंद्र और किसानों की बैठक में दो मुद्दों को सरकार ने माना है. अब दोनों पर आगे कैसे बढ़ा जाए इसे लेकर किसानों की तरफ से रणनीति बनाने के लिए आज किसानों की बैठक होने जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में 80 संगठन शामिल होने वाले हैं.
नई दिल्ली, 1 जनवरी 2021. कृषि बिल (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest) जारी है. हालांकि अगले दौर की बातचीत चार जनवरी को होने जा रही है. पिछली बार की केंद्र और किसानों की बैठक में दो मुद्दों को मोदी सरकार (Modi Govt) ने माना है. अब दोनों पर आगे कैसे बढ़ा जाए इसे लेकर किसानों की तरफ से रणनीति बनाने के लिए आज किसानों की बैठक होने जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में 80 संगठन शामिल होने वाले हैं.
बता दें कि केंद्र और किसानों के बीच पिछली बैठक में जिस तरह से सकारात्मक चर्चा हुई है उसके अनुसार माना जा रहा है कि मामला जल्द ही सुलझने के करीब है. सिंघु बॉर्डर पर दोपहर 2 बजे किसान संगठनों की बैठक होने की खबर है. हालांकि इसे लेकर औपचारिक बयान अभी सामने नहीं आया है. वैसे सातवें दौर की बातचीत में मामले अक समाधान निकालने की पूरी कोशिश दोनों तरफ से हुई है. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: किसान नेता के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज, जांच जारी
गौर हो कि किसानों और केंद्र के बीच नए साल में चार जनवरी को आठवें दौर की बातचीत होने जा रही है. किसानों के आंदोलन का आज 37वां दिन है. किसानों के मसले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी विपक्ष की तरफ से लगातार जारी है. इसके साथ ही मोदी सरकार के नेताओं की तरफ से भी लगातार पलटवार किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

