साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्यापार का नहीं है. आम लोगों के स्वास्थ्य और दवा के दुरुपयोग को बढ़ावा मिलने से है.
इन दुकानों पर हड़ताल के बावजूद दवाएं मिल सकती हैं. हम आपको बताते हैं कि आज यदि आपको दवा की जरूरत हो आप कहां जाएं और आपको तुरंत दवा मिल जाए.
वहीं दूसरी तरफ फिलीपींस में ऐसे मामले में 4 महीने से लेकर 6 साल तक की सजा का प्रावधान है. ताइवान में विवाहेत्तर संबंध के अपराध में एक साल जेल की सजा का प्रावधान है. अगर पुरुष इस अपराध में पकड़ा जाता है तो उसे माफी भी मिल जाती है, वहीं महिलाओं के साथ यहां भेदभाव होता है.
Realme C1 के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है. फोन की यह कीमत दिवाली को लेकर है. बाद में इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है. इस फोन में 4230mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है.
बता दें कि इस्माइल फारूकी ने अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती दी थी जिस पर सुनवाई करते हुए शीर्ष न्यायालय ने कहा था कि नमाज पढ़ना मस्जिद का अनिवार्य हिस्सा नहीं है. मुस्लिम समुदाय इससे सहमत नहीं है और वह चाहता है कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले पर दोबारा से विचार करे.
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को रॉबर्ट ने मोदी सरकरा पर हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी जब भी फंसती है तो उनका नाम लेती है. उन्होंने कहा था, 'उनके पास (बीजेपी सरकार) सारी एजेंसियां हैं. मौजूदा सरकार और बीजेपी से बेहतर कोई नहीं जानता कि वे पिछले चार साल से राजनीतिक बदले की भावना से मेरे पीछे पड़ी है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने प्रदेश में आई आपदा की जानकारी ली है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने पूरी स्थिती को पीएम के सामने रखा.
बता दें कि सितंबर महीने में यह उनका मध्य प्रदेश का दूसरा चुनावी दौरा होगा. इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को भोपाल (Bhopal) में मंत्रोच्चारण के बाद अपना करीब 14 किलोमीटर का रोड शो किया था और फिर रैली को संबोधित किया था.
अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ मुस्लिम पक्ष की ओर से उठाए गए मसलों पर फैसला सुनाएगी.
खबरों की मानें तो केंद्र सरकार ने बढ़ते करंट अकाउंट डेफिसिट की समस्या से निजात के लिए यह कदम उठाया है. जिन 19 वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है, उससे देश में सालाना लगभग 86 हजार करोड़ रुपये का आयात होता है.
बताया गया कि लड़की को पहले कुछ हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने परेशान किया था और लव जेहाद के नाम पर बदसलूकी की थी. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी इस लड़की के साथ वही बदसलूकी की.
वाड्रा ने एक बयान में कहा, 'शुरुआत में मुझे हैरानी होती थी लेकिन अब यह पूरा तमाशा बन गया है कि बीजेपी जब भी फंसती है तो मेरा नाम उछालने लगती है. चाहे वह रुपये में गिरावट हो, चाहे पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतें हों या फिर हाल ही में राफेल (Rafale Deal) पर देश को बेचने को लेकर उनके बेनकाब होने का मामला हो. हर बार उन्होंने मेरा नाम लिया.'
बता दें कि 11 सितम्बर 2017 को बिलासपुर की 21 वर्षीय पीड़िता ने छत्तीसगढ़ के महिला थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी और बाबा के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था.
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट अनुसार, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने टेलिकॉम कंपनियो को इस बात की जानकारी दे दी है कि वो अपने नेटवर्क को 5G के अनुसार तैयार करने के लिए MIMO (मल्टिपलइनपुट-मल्टिपल आउटपुट) नेटवर्क फंक्शन्स वर्चुअलाइज़ेशन (NFV) और सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड नेटवर्किंग (SDN) का इस्तोमाल करेंगी.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आधार पर फैसला सुनाते हुए इसे संवैधानिक रूप से वैध तो माना, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि इसे हर किसी से लिंक करना जरूरी नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि लाखों लोग भारत में गरीबी से बाहर आ रहे है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में सऊदी अरब, पोलैंड और इजराइल की भी तारीफ की.
शहजाद का वजन 90 किग्रा. से अधिक है, लेकिन उनके विचार फिटनेस के प्रति जुनूनी विराट कोहली (Virat Kohli) से पूरी तरह उलट हैं. उनका कहना है कि जब वह दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज से ज्यादा लंबे छक्के जड़ सकते हैं, तो उन्हें इस तरह की कड़े फिटनेस कार्यक्रम की जरूरत नहीं है.
बीजेपी प्रवक्ता पात्रा (Sambit Patra) ने आरोप लगाया कि वाड्रा ने अपने दोस्त संजय भंडारी के साथ मिलकर एक ऑफसेट कंपनी बनाई थी. पात्रा ने कहा कि ऐसा कोई करप्शन नहीं जो कांग्रेस के दरवाजे जाकर ना रुके. कांग्रेस को कमीशन नहीं मिलने और राहुल के लॉन्च नहीं होने के चलते राफेल पर विवाद किया जा रहा है.
टीम में लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दीपक चहर, खलील अहमद और सिद्धार्त कौल को शामिल किया गया है. दीपक चहर अपना पदार्पण मैच खेलेंगे. धोनी की कप्तानी के बाद ट्विटर यूजर्स झूम उठे और उन्हें खास अंदाज में ट्वीट कर बधाई दी-