देश

राहुल गांधी आज से दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर, हिंदुत्व कार्ड के जरिये बीजेपी को देंगे टक्कर..ऐसा है पूरा कार्यक्रम

बता दें कि सितंबर महीने में यह उनका मध्य प्रदेश का दूसरा चुनावी दौरा होगा. इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को भोपाल (Bhopal) में मंत्रोच्चारण के बाद अपना करीब 14 किलोमीटर का रोड शो किया था और फिर रैली को संबोधित किया था.

राहुल गांधी आज से दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर, हिंदुत्व कार्ड के जरिये बीजेपी को देंगे टक्कर..ऐसा है पूरा कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो )

भोपाल: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज से यानि 27 और 28 सितंबर को दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह चित्रकूट के पवित्र कामदगिरि पर्वत स्थित कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद सतना और रीवा जिलों में पब्लिक रैली और रोड-शो करेंगे. सितंबर महीने में यह उनका मध्य प्रदेश का दूसरा चुनावी दौरा होगा. कांग्रेस अध्यक्ष  कामतानाथ स्वामी के दर्शन करने के बाद वह सतना जाएंगे, जहां बी. टी. आई. मैदान में वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद रीवा की ओर संकल्प यात्रा पर निकल जाएंगे. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

बता दें कि सितंबर महीने में यह उनका मध्य प्रदेश का दूसरा चुनावी दौरा होगा. इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को भोपाल (Bhopal) में मंत्रोच्चारण के बाद अपना करीब 14 किलोमीटर का रोड शो किया था और फिर रैली को संबोधित किया था. यह भी पढ़े-राहुल गांधी कल से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, मंदिर दर्शन के बाद करेंगे जनसभाएं, रोड शो

मध्य-प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा, 'राहुल 27 सितंबर को हेलिकॉप्टर से इलाहाबाद से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11.10 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और सीधे कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. मंदिर दर्शन के बाद वह पास में ही दोपहर 12 बजे चित्रकूट में एक छोटी सभा करेंगे. इसके बाद वह सतना जाएंगे.'

गुप्ता ने कहा कि राहुल सतना में 2.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे. वह 3.15 बजे बस से रीवा के लिए रवाना होंगे. पांच बजे रीवा शहर में रोड शो करेंगे. इसके बाद वह शाम 6.30 बजे सिरमोर सर्किल रीवा में आम सभा को संबोधित करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).