राफेल डील: नाम घसीटने पर रॉबर्ट वाड्रा बोले, 56 इंच सीने वाली मोदी सरकार बताए सच्चाई
वाड्रा ने एक बयान में कहा, 'शुरुआत में मुझे हैरानी होती थी लेकिन अब यह पूरा तमाशा बन गया है कि बीजेपी जब भी फंसती है तो मेरा नाम उछालने लगती है. चाहे वह रुपये में गिरावट हो, चाहे पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतें हों या फिर हाल ही में राफेल (Rafale Deal) पर देश को बेचने को लेकर उनके बेनकाब होने का मामला हो. हर बार उन्होंने मेरा नाम लिया.'
नई दिल्ली: राफेल डील (Rafale Deal) लगातार घमासान जारी है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों तरफ से बयानबाजी जारी है. इस बीच बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने बुधवार को सरकार पर "राजनीतिक विद्वेष से पीछे पड़ने' का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि BJP जब भी फंसती है तो उनका नाम लेती है. वाड्रा ने कहा कि निराधार आरोप लगाने की बजाए मोदी सरकार (Modi Govt) 56 इंच के सीने के साथ सामने आए और राफेल डील की सच्चाई देश की जनता को बताए.
वाड्रा ने एक बयान में कहा, 'शुरुआत में मुझे हैरानी होती थी लेकिन अब यह पूरा तमाशा बन गया है कि बीजेपी जब भी फंसती है तो मेरा नाम उछालने लगती है. चाहे वह रुपये में गिरावट हो, चाहे पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतें हों या फिर हाल ही में राफेल (Rafale Deal) पर देश को बेचने को लेकर उनके बेनकाब होने का मामला हो. हर बार उन्होंने मेरा नाम लिया.' यह भी पढ़े-राफेल डील: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- राफेल का ठेका अकुशल व्यक्ति को देना ‘स्किल इंडिया’
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'उनके पास सारी एजेंसियां हैं...मौजूदा सरकार और बीजेपी (BJP) से बेहतर कोई नहीं जानता कि वे पिछले चार साल से राजनीतिक विद्वेष से मेरे पीछे पड़ी हैं.' यह भी पढ़े-राफेल डील: राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला, पात्रा ने सबूत दिखाकर कहा- वाड्रा का जेल जाना तय
वाड्रा ने आगे कहा, 'झूठ के पुलिंदे की आड़ में छिपने की बजाय उनको 56 इंच की छाती के साथ साहस दिखाना चाहिए और देश को राफेल (Rafale Deal) के बारे में सच बताना चाहिए. लोग एक ही बात सुन-सुन कर तंग आ चुके हैं.'
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने आरोप लगाया था कि रॉबर्ट वाड्रा का लंदन स्थित 19 करोड़ का घर उनके दोस्त संजय भंडारी ने दिलवाया है. साथ ही वाड्रा के लिए ज्यूरिख का टिकट बुक किया था. यह भी पढ़े-राफेल डील: राहुल गांधी ने पीएम पर फिर कसा तंज, कहा-राफेल के सवाल पर नजरें चुराते हैं मोदी
पात्रा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस (Congress) को कमीशन नहीं मिलने और राहुल के लॉन्च नहीं होने के चलते राफेल पर विवाद किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

