साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राजस्थान के बाड़मेर में हुए पंडाल हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 से ज्यादा जख्मी हैं. सभी घायलों का बाड़मेर के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है. नीय सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सोमवार को पीड़ितों से मिलने बाड़मेर के अस्पताल पहुंचे. कैलाश चौधरी ने कहा, 'घटना काफी दर्दनाक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.
महाराष्ट्र में सीएम सहित कई नेताओं के आवास को BMC ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है. इसके साथ ही बीएमसी ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है. फडणवीस के घर का करीब साढ़े सात लाख रुपये का पानी का बिल बकाया है. RTI के अनुसार महाराष्ट्र में बने सरकारी आवासों यानी मंत्रियों या नेताओं के आवास पर ही बीएमसी का करीब 8 करोड़ रुपये का बकाया है.
बिहार में ‘चमकी बुखार’ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आपको बताना चाहते है कि लगातार इससे जुड़े मामले सामने आ रहे हैं और मौतों का ताजा आंकड़ा 152 तक पहुंच गया है. चमकी बुखार की वजह से मचे हाहाकार के बीच आज देश की सबसे बड़ी अदालत में इस मामले को लेकर सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट में मुजफ्फरपुर मामले से जुड़ी दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं.
24 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा. मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है.कर्क- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है.
23 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. वृषभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. कर्क- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.
22 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.
दुनियाभर में शुक्रवार को योग दिवस मनाया गया. इस मौके पर राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया. राहुल गांधी के ट्वीट पर अब विवाद खड़ा हो गया है. राजनाथ सिंह ने इसपर निशाना साधा है.उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह भारतीय सेना के वीर सिपाही हैं जो देश की सुरक्षा में अपना योगदान देते हैं. जब कोई बार-बार हमारी सेना का अपमान करता है तो यही प्रार्थना की जा सकती है कि हे भगवान सद्बुद्धि दे!
अरुणाचल प्रदेश में उड़ान के दौरान लापता विमान में सवार वायु सैनिक पंकज सांगवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को हादसे के 18 दिन बाद उनके गांव कोहला पहुंचा. यहां वायुसेना ने सैनिक सम्मान के साथ पंकज सांगवान को अंतिम सलामी दी. भारत माता के जयकारों के बीच पंकज का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान परिवार में बेहद मातम का माहौल था. करीब 3.30 बजे पंकज सांगवान के चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी.
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, इस मौके पर देश से लेकर विदेश तक योग दिवस की धूम रही. प्रधानमंत्री ने रांची में 25 हजार लोगों के साथ योगाभ्यास किया. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक तस्वीर योग दिवस को लेकर ट्वीट की है. राहुल ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है 'न्यू इंडिया'.
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या और दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने पैरोल की मांगी की है. गुरमीत सिंह सीबीआई कोर्ट द्वारा यौन शोषण और हत्या के मामले में सजायाफ्ता है. गुरमीत राम रहीम ने खेतीबाड़ी के लिए जेल प्रशासन से पैरोल मांगी है. सुनारिया जेल प्रशासन ने सिरसा प्रशासन को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है.
21 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा.वृषभ- आज के दिन आपको धन लाभ होगा.मिथुन- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.कर्क- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें.
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा के 750 से ज्यादा सांसदों के साथ रात्रिभोज किया. देश की राजधानी दिल्ली के अशोका होटल में हुए इस आयोजन का निमंत्रण संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी सांसदों को दिया था. इस रात्रिभोज में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे प्रमुख विपक्षी नेता अनुपस्थित रहे.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां 50 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रही एक बस बंजार इलाके में खाई में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बस दुर्घटना में जान गवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना दी.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका लगा है. पार्टी से चार राज्यसभा सांसदों ने टीडीपी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. जो टीडीपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं, उनमें राज्यसभा सांसद सीएम रमेश, टीजी वेंटकेश, जी मोहन राव और वाईएस चौधरी शामिल हैं.
भारत ने पाकिस्तान से बातचीत करने के लिए सहमत होने का दावा खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तानी मीडिया को भी इस मामले में लताड़ा है. भारत की ओर से लगातार पाकिस्तान को कड़े जवाबों के दौर की यह एक और कड़ी है. दावा किया गया था कि भारत ने PAK से बात करने की इच्छा जताई है और पाकिस्तान से भी अच्छे संबंध कायम करना चाहता है.
1984 सिख विरोधी दंगे मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी से अकाली दल के विधायक एमएस सिरसा ने गुरुवार को मुलाकात की. एसआईटी (SIT) ने हमें आश्वासन दिया कि वे मामले को फिर से खोल रहे हैं और कमलनाथ की भूमिका की जांच करेंगे.
पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मेजबान रांची पूरी तरह योग के रंग में रंग चुकी है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने को लेकर लोगों मेंं उत्साह और क्रेज कई दिनों पहले से ही दिख रहा है. पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कल यानि 21 जून को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में हाेगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे.
बिहार में चमकी बुखार की चपेट में आने से तकरीबन हर रोज बच्चों की मौत हो रही है. मुजफ्फरपुर में अक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की वजह से मरने वाले बच्चों की संख्या 128 के आंकड़े को छू चुकी है. इसी कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा और गया का प्रस्तावित हवाई सर्वे रद्द कर दिया है.
20 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपका गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. परिवार की चिंता आपको सताएगी.वृषभ- आज के दिन आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें.विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें.
बिहार में ‘चमकी' बुखार से मरनेवाले बच्चों की संख्या बुधवार को बढ़कर 128 हो गयी. इसके साथ ही लू की चपेट में आने से मारनेवालों की संख्या बढ़ कर 90 हो गयी है. जानकारी के अनुसार, चमकी बुखार एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) को कहा जा रहा है. बुधवार को एईएस से मरनेवालों की संख्या 112 से बढ़ कर 128 हो गयी है.