साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राजस्थान के झुंझुनूं में एक पंचायत समिति में जमकर बवाल हुआ है.आपको बताना चाहते है कि यहां बैठक में बवाल इतना बढ़ गया कि थप्पड़ जड़ने और चप्पल दिखाने का वीडियो सामने आया है. बता दें कि उदयपुरवाटी में पंचायत समिति की बैठक में एक महिला सदस्य ने पुरुष सदस्य पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया और उसे सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया.
27 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे.वृषभ-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मिथुन- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. कर्क- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी. सिंह-आज के दिन आपको धन लाभ होगा.
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें उसमें उनको 28 जून और 1 जुलाई में मौजूद रहने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही राज्यसभा के सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें 1 जुलाई को मौजूद रहने के लिए कहा गया है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि बंगाल में BJP के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए लेफ्ट फ्रंट, कांग्रेस और उनकी पार्टी को हाथ मिलाना चाहिए. 'ममता ने कहा, "मुझे आशंका है कि बीजेपी भारत के संविधान को बदल देगी. मुझे लगता है कि हम सभी को, जिनमें लेफ्ट और कांग्रेस भी शामिल हैं, बीजेपी का मुकाबला करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए."
मध्यप्रदेश में इंदौर के क्षेत्र क्रमांक तीन के भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सरेआम नगर निगम के कर्मचारी की पिटाई की. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो गई. बेटे को लेकर जब एक निजी चैनल ने कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा तो वे बदतमीजी पर उतर आये और एंकर से कहा कि तुम्हारी औकात क्या हैं?
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार मोदी सरकार ने उन्हें दो साल का एक्सटेंशन दिया है. ऐसे में अब वो अपने पद पर दो साल और बने रहेंगे. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कांत के सेवा विस्तार को अपनी मंजूरी प्रदान की है.
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमने आतंकवाद समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जयशंकर ने कहा कि हमने आतंकवाद समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. आतंकवाद के मसले पर ट्रम्प प्रशासन से मिले मजबूत समर्थन के लिए मैं आभारी हूं.
26 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. वृषभ- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. कर्क- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी.
हरियाणा में एक अनुसूचित जाति के लड़के को कथित तौर पर अगड़ी जाति के लोगों के पीटे जाने की घटना सामने आई है. ये पूरी घटना सोनीपत के बजाना कलां गांव की है. वीडियो के अनुसार एक दलित युवक को इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि उसने दबंगों के खेत में काम करने और उनके जानवरों को नहलाने से साफ मना कर दिया.
झारखंड में चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में लगातार तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी कड़ी में अब इस घटना को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मानवता पर धब्बा' करार दिया है. उन्होंने इस घटना को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. राहुल गांधी ने मंगलवार को पीड़ित युवक की तस्वीर के साथ ट्वीट किया,
हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का मंगलवार को सिंगापुर रोड और केतुगुडा के बीच इंजन, फ्रंट गार्ड लगेज वैन और एक सामान्य द्वितीय श्रेणी का डिब्बा पटरी से उतर गया. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते है कि इस मामले में इंजन में आग लग गई जिसके बाद उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमले किए. मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि हम किसी की लकीर छोटी करने में वक्त बर्बाद नहीं करते हैं, बल्कि लंबी लकीर खींचने में अपना जीवन खफा देते हैं. इसके साथ ही मोदी (PM Modi) ने 1975 के आपातकाल की निंदा करते हुए कांग्रेस पर निशाना भी साधा.
Xiaomi इंडिया ने मार्केट में अपने लेटेस्ट प्रॉडक्ट के तौर पर Mi Beard Trimmer को लॉन्च किया है. बताना चाहते है कि कंपनी ने इसकी घोषणा Mi.com पर 3 मिनट और 47 सेकंड लंबे वीडियो के जरिये की है. कंपनी दावा कर रही है कि यह आज के पुरुष वर्ग को ध्यान में रखकर मार्केट में उतारा है. इसके साथ ही भारत में इसे 1,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है.
बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की सजा भुगत रहा राम रहीम जेल से बाहर आने के लिए बेताब है, तो सूबे की हरियाणा सरकार उसे वापस डेरे में पहुंचाने की तैयारी कर रही है. इस पुरे मामले पर अब सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि हम किसी को परोल देने से नहीं रोक सकते है.पैरोल पाने के लिए जो नियम हैं उसके मुताबिक दो साल की सजा पूरी करनी होती है
राजस्थान के श्रीगंगानगर से सामने आया है. यहां पर कर्ज से परेशान चल रहे एक किसान ने खुदकुशी कर ली. उसे उम्मीद थी कि राज्य सरकार अपने वादे के मुताबिक कर्ज माफ कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बढ़ते हुए दबाव के बोझ में उसने अपनी जान दे दी. इस मामले पर अब सूबे के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. घटना (किसान आत्महत्या) अफसोसजनक है.
25 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें.वृषभ- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. कर्क- आज आपका हर काम बनेगा.
एस जयशंकर ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजदूगी में संसद में भवन में आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. अनुभवी नौकरशाह एवं पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नई सरकार में विदेश मंत्रालय का महत्वपूर्ण प्रभार दिया गया है. जयशंकर न तो राज्यसभा और न ही लोकसभा के सदस्य हैं और उस समय वह बीजेपी के भी सदस्य नहीं थे.
झारखंड में एक मुस्लिम युवक के साथ मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर लगातार तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. यहां के खरसवां में चोरी करने के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक पर जमकर हमला किया. एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इन घटनाओं के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. ओवैसी ने कहा है इसके पीछे राज्यों की भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं.
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सगरना मसूद अजहर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि रावलपिंडी शहर के सैन्य अस्पताल में हुए बम धमाके में मसूद अजहर समेत 10 आतंकी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का सरकारी बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में इस खबर कि औपचारिक पुष्टि हम नहीं कर रहे है.
बिहार में बेकाबू 'चमकी' बुखार यानि एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का कहर लगातार जारी है. आरजेडी इस मामलें में पूरी तरह आक्रामक नजर आ रही है. आरजेडी सांसद मनोज झा ने चमकी बुखार से हुई मौत के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है. बिहार में चमकी बुखार से अबतक 152 बच्चों की मौत हुई है.