हरियाणा में दबंगों ने उतरवाए दलित युवक के कपड़े, अर्द्धनग्न कर पीटा, वीडियो वायरल
हरियाणा में एक अनुसूचित जाति के लड़के को कथित तौर पर अगड़ी जाति के लोगों के पीटे जाने की घटना सामने आई है. ये पूरी घटना सोनीपत के बजाना कलां गांव की है. वीडियो के अनुसार एक दलित युवक को इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि उसने दबंगों के खेत में काम करने और उनके जानवरों को नहलाने से साफ मना कर दिया.
सोनीपत. हरियाणा (Haryana) में एक अनुसूचित जाति के लड़के को कथित तौर पर अगड़ी जाति के लोगों के पीटे जाने की घटना सामने आई है. ये पूरी घटना सोनीपत (Sonipat) के बजाना कलां गांव की है. वीडियो के अनुसार एक दलित युवक (Dalit Youth) को इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि उसने दबंगों के खेत में काम करने और उनके जानवरों को नहलाने से साफ मना कर दिया. इसके बाद गांव के दबंगों ने इसी बात से नाराज होकर न केवल दलित युवक (Dalit Youth) की पिटाई की, बल्कि उसके कपड़े उतरवाकर उसे पीटा.
बता दें कि गांव के ही कुछ दबंगों ने दलित युवक (Dalit Youth) को पकड़कर उसके कपड़े उतरवाकर जानवरों की तरह उसकी पिटाई की. पिटाई का यह वीडियो एक महीने बाद जैसे ही सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ तुरंत पुलिस हरकत में आ गई है. इस घटना का वीडियो क्लिक कर नीचे देखिए- यह भी पढ़े-शर्मनाक: सवर्ण जाति के युवकों ने दलित दुल्हे को घोड़ी से उतारा, विवाह स्थल तक पैदल जाने के लिए किया मजबूर
गौरतलब है कि यह मामला एक महीना पुराना है. इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे बेरहमी से दलित युवक (Dalit Youth) को पीटा जा रहा है. यह भी पढ़े-झारखंड मॉब लिंचिंग को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, घटना को बताया मानवता पर धब्बा
इस पुरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस (Haryana Police) तुरंत हरकत में आयी और पीड़ित अंकित के पिता ऋषि पाल की शिकायत पर आरोपी मोहित और जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

