साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
आम आदमी पार्टी अब हर राज्यों के स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकारों को निशाना बना रही है. आप के निशाने पर खासकर बीजेपी शासित प्रदेश हैं. यूपी के बाद अब आप ने उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला है. आम आदमी पार्टी ने सैलरी के लिए विरोध कर रहे शिक्षकों के मुद्दे को लेकर उत्तराखंड सरकार को आड़े हाथ लिया है. साथ ही सीएम रावत से पूछा- क्या हमारे लोकतांत्रिक देश में प्रदर्शन करना जुर्म है?
21 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.
केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर जारी घमासान कब खत्म होगा इसे आसार नहीं दिख रहे हैं. किसानों और केंद्र के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका है. इसी बीच किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बुधवार को दिए गए प्रस्ताव को नकार दिया है. ऐसे में यह मामला अब और भी लटकने वाला है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष कृषि कानूनों को लेकर केंद्र को आड़े हाथ ले रहा है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी, देश का किसान जाग चुका है, आप कब जागेंगे?
यूपी के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने अज रहा है. इसके लिए दान देने का सिलसिला लगातार जारी है. राम मंदिर निर्माण के लिए बड़ी तादात में लोग दान कर रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी एक साल की सैलरी देने की घोषणा कर दी है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अगले साल होने हैं लेकिन सूबे का सियासी पारा अभी से ही गरमाया हुआ है. राज्य में आम आदमी पार्टी भी विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रही है. इसके साथ ही आप लगातार किसी न किसी मसले को लेकर योगी सरकार पर हमलावर है. राज्य के कई अस्पतालों से खबरें सामने आयी हैं जहां डॉक्टरों की कुर्सी या फिर मरीजों के बेड पर कुत्ते बैठे हुए दिखाई दिए हैं. इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है. आप ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर्स मिले या ना मिले लेकिन इमरजेंसी वार्ड से लेकर कक्ष तक में कुत्ते जरूर बैठे मिलेंगे.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. किसानों और केंद्र के साथ 10 दौर की बातचीत हुई है लेकिन मामले का हल नहीं निकल सका है. विपक्ष की तरफ से सियासी बयानबाजी लगातार जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि रोज नए जुमले और ज़ुल्म बंद करो, सीधे-सीधे कृषि-विरोधी कानून रद्द करो!.
ऑस्ट्रेलिया में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया भारत वापस लौट आए हैं. जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे सहित मुख्य कोच रवि शास्त्री, स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों का समावेश है. इसी कड़ी में टीम के सदस्य मोहम्मद सिराज भी आज हैदराबाद पहुंचे. हालांकि एयरपोर्ट से वे घर नहीं गए बल्कि अपने पिता की कब्र पर पहुंचे और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी साझा की जा रही है.
अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर माता-पिता निवेश करना पसंद करते हैं. जिससे भविष्य में किसी भी तरह की समस्या से उन्हें न गुजरना पड़े. बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर एलआईसी, पोस्ट ऑफिस, चाइल्ड प्लान से लेकर कई जगह लोग निवेश करते हैं. इसी कड़ी में अगर आप भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चाइल्ड प्लान में निवेश करना चाहते हैं तो आपको कुछ अहम बातों का ध्यान रखने की जरूरत है.
21 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. वृषभ- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें.
कृषि बिल को लेकर जारी किसानों का घमासान खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. दरअसल आज केंद्र और किसानों के बीच 10वें दौर की बातचीत हुई लेकिन कोई अच्छी खबर सामने नहीं आयी. केंद्र ने किसानों को एक ऑफर दिया कि जब तक मामले का हल नहीं निकलता है तब तक तीनों कृषि कानूनों पर रोक लगाई जाए. हालांकि किसानों के मसले पर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर निशाना साध रहा है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना सहित कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जबकि कुछ खिलाडियों को टीम ने रिलीज कर दिया है. सीएसके ने साफ कर दिया है कि वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एक बार फिर मैदान में उतरेगी. सीएसके ने सुरेश रैना को रिटेन किया है. पहले ऐसी खबरें थी कि टीम उन्हें रिलीज कर सकती है. हालांकि सीएसके द्वारा रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा के बाद रैना को लेकर आ रही तमाम ख़बरों पर विराम लग गया.
समय के साथ सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने का चलन बड़ी तेजी से बढ़ा है. अमूमन मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाला हर शख्स सोशल मीडिया एप का प्रयोग करते हैं. व्हाट्सएप की नई पॉलिसी को लेकर कई तरह की दुविधा यूजर्स के मन में रही है. यूजर्स ने बड़ी तादात में व्हाट्सएप को अलविदा भी कहा है. जिसके चलते व्हाट्सएप को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है. इसी कड़ी में बिल्कुल व्हाट्सएप की तरह काम करने वाला एक एप बाजार में आ गया है. इस एप का नाम बीआईपी है.
पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है. लेकिन इससे पहले ही सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी और टीएमसी के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है. सूबे में होने वाली चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी पूरा जोर लगा रही हैं जिससे उनकी सरकार बच सके. इसी बीच पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' के नारे लगाए हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है.
20 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वाणी पर संयम रखें.वृषभ-धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. मिथुन- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा.
19 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है. वृषभ-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. मिथुन- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा.
नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि ओप्पो ने बेहतरीन फीचर्स वाला एक स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. ओप्पो के इस फ़ोन का नाम रेनो 5 प्रो 5जी है. चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ने इसे आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया है. इस फोन में कंपनी ने शानदार फीचर्स दिए हुए हैं. ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी में 64 मेगा पिक्सल कैमरा और 65W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है.
सड़क हादसे में घायल केंद्रीय मंत्री आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की तबियत ठीक है. उनका इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में चल रहा है. केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने आज उनसे मुलाकात की और स्वास्थ को लेकर मीडिया से बात की.
कोरोना संकट के चलते राजधानी दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के स्कूल आज से खुल गए हैं. बोर्ड की परीक्षा से पहले राजधानी दिल्ली में स्कूलों को खोलने का फैसला केजरीवाल सरकार ने लिया है. ऐसे में बाकी कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल कब खुलेंगे इसका इंतजार छात्रों को है. इसी बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस सवाल का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि अभी बाकी कक्षाएं खोलने पर विचार नहीं चल रहा है.
देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर लगातार जारी है. किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई लेकिन मामले का समाधान नहीं निकल सका है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष किसानों के मसले पर मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है.
निवेश के लिहाज से हर कोई अच्छा विकल्प खोजता रहता है. जिससे भविष्य में पैसों की किल्लत न हो. ऐसे में अगर आप लंबे समय के लिए बेहतर विकल्प खोज रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है. आप पीपीएफ यानि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में इन्वेस्ट कर सकते हैं. यहां पैसा सुरक्षित एकदम सुरक्षित रहता है. साथ ही टैक्स बेनेफिट्स का फायदा मिलता है.