पश्चिम बंगाल: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हुगली में रैली के दौरान लगाए 'देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' के नारे, देखें वीडियो
पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है. लेकिन इससे पहले ही सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी और टीएमसी के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है. सूबे में होने वाली चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी पूरा जोर लगा रही हैं जिससे उनकी सरकार बच सके. इसी बीच पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' के नारे लगाए हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है.
नई दिल्ली, 20 जनवरी 2021. पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है. लेकिन इससे पहले ही सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी और टीएमसी के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है. सूबे में होने वाली चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी पूरा जोर लगा रही हैं जिससे उनकी सरकार बच सके. इसी बीच पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' के नारे लगाए हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है.
बता दें कि हुगली में एक रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं कि देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को'. समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को साझा किया है. इस वीडियो में बड़ा तादात में भाजपा के कार्यकर्ता झंडो के साथ दिखाई पड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें-West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में चुनाव की हलचल तेज, राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए कल जाएगी EC की टीम
BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' के नारे, देखें वीडियो-
#WATCH | West Bengal: BJP supporters raise slogan -- 'desh ke gaddaron ko, goli maaro saalo ko" during a party rally in Chandannagar, Hooghly. pic.twitter.com/4P5zXv3kNs
— ANI (@ANI) January 20, 2021
वहीं पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है. लेकिन सियासी बयानबाजी जारी है. वैसे हाल में सी वोटर के सर्वे में ममता बनर्जी सबसे पसंदीदा सीएम के तौर पर उभर कर सामने आयी हैं. मुख्यमंत्री पद के लिए सूबे में उन्हें 48.8 फीसदी वोट मिले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

