January 21, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
21 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. वृषभ- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें.
21 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-
1- मेष-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. किसी ने ना उलझें.
शुभ दान- गौशाला में हरा चारा दान करें.
2- वृषभ- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ दान- लाल झंडा और नारियल का दान करें.
3- मिथुन- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. कारोबार से जुड़ी यात्रा करेंगे, बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.
शुभ दान- जरूरतमंद लोगों को फल दान करें.
4- कर्क- आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
शुभ दान- रोगियों को केले बांटें.
5- सिंह- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.
शुभ दान- छोटी कन्याओं को चॉकलेट दान करें.
6- कन्या- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.
शुभ दान- किसी जरूरतमंद को दही खिलाकर कंबल दान करें.
7- तुला- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.
शुभ दान- किसी गरीब व्यक्ति को अनार दान करें.
8- वृश्चिक- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, गाड़ी संभलकर चलाएं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
शुभ दान- कढ़ी चावल किसी भूखे व्यक्ति को खिलाएं.
9-धनु- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.
शुभ दान- किसी मजदूर को जलेबी दान करें.
10- मकर- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा, हो सके तो यात्रा टाल दें.गाड़ी आज के दिन संभलकर चलाएं.
शुभ दान- धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
11- कुंभ- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. ज्वेलरी और कपड़ों पर पैसा खर्च होगा, बाहर घूमने जाएंगे. माता-पिता की कोई बात न टालें.
शुभ दान- किसी ब्राह्मण को पपीता और पीले कपड़े दान करें.
12- मीन- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. जॉब के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा।
शुभ दान- गरीब रोगियों में फल बांटें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

