साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान एसपी की तरफ से जब रामपुर से सांसद आजम खान बोलने खड़े हुए तो हंगामा हो गया. आजम खान ने अपनी बात की शुरुआत एक शेर से की, ‘तू इधर-उधर की ना बात कर…इस पुरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनके बचाव में खड़े हुए और उन्होंने कहा कि आजम खान ने कुछ भी ऐसा नहीं बोला जिससे पीठ की गरिमा को ठेस पहुंचा हो.
25 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा.मिथुन-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. कर्क-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
देशभर में मॉब लिंचिंग और जय श्रीराम के नारों को लेकर देश की 49 जानी-मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसपर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि यह सही समय है कि इन लोगों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है. ममता ने यह भी कहा कि सबको पता है कि देश में क्या हो रहा है.
उच्च सदन में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराध और बलात्कार के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए केन्द्र सरकार ने 1023 विशेष फास्ट ट्रैक अदालतें गठित करने को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि अभी तक 18 राज्यों ने ऐसी अदालतों की स्थापना के लिए सहमति जतायी है.
रियलमी ने बीते दिनों मिडरेंज सेगमेंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला डिवाइस Realme X को भारत में लॉन्च किया गया था.पॉप-अप सेल्फी कैमरा के अलावा डिवाइस में बेहतरीन डिस्प्ले और दमदार रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है. यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है.
24 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे. वृषभ-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मिथुन- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें.कर्क-आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें.
23 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें. वृषभ- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें.मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें.कर्क- आज आपका हर काम बनेगा. सिंह- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा.
22 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. वृषभ-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी.मिथुन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. कर्क- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा.
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने रविवार को कारगिल में भाषण के दौरान कहा कि आतंकियों को पुलिसवालों की जगह भ्रष्ट राजनेताओं और नौकरशाहों की हत्या करनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा, "अगर आपको हत्या ही करनी है तो आप देश और कश्मीर को लंबे समय से लूटने वाले भ्रष्टाचारियों की हत्या क्यों नहीं करते?
इंडियन आर्मी के साथ ट्रेनिंग के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अनुरोध को जनरल बिपिन रावत ने मंजूरी दे दी है. वह पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ ट्रेनिंग लेंगे. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. ट्रेनिंग का कुछ हिस्सा जम्मू और कश्मीर में भी होने की उम्मीद है.
सुषमा स्वराज ट्विटर पर सक्रिय रहती है. इसी कड़ी में रविवार को एक ट्रोल को उन्होंने ट्विटर पर करारा जवाब दिया.सुषमा को लेकर लिखा था कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की तरह ही लोग उनके निधन के बाद उन्हें याद करेंगे. ट्रोल ने लिखा कि आपकी बहुत याद आएगी एक दिन शीला दीक्षित की तरह (अम्मा).जवाब में सुषमा स्वराज ने बहुत ही शांत तरीके से बेहतरीन जवाब दिया.
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. मध्य प्रदेश के सीहोर में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सफाई कराने के सवाल पर कहा कि हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए नही बने हैं.
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. बताना चाहते है कि 3 अगस्त से शुरू हो रहे दौरे के लिए मुंबई में रविवार को मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टी-20, वनडे और टेस्ट के लिए टीमों की घोषणा की. भारतीय टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को मौका दिया गया है.
21 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे. वृषभ-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मिथुन-आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें.कर्क- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे.
दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की. शनिवार की शाम उनका निधन हो गया. राजकीय शोक की घोषणा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन के शोक की घोषणा की है.
भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा जो किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा वह नाम है शीला दीक्षित. शनिवार 20 जुलाई 2019 को उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद से कांग्रेस का बड़ा नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि 15 साल तक राजधानी दिल्ली (Delhi) की सत्ता पर काबिज रहने वालीं शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) इससे पहले 1984 से 89 तक वे कन्नौज (उत्तर प्रदेश) से सांसद रह चुकी हैं.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर को निधन हो गया. वे 81 साल की थी. शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रहीं. जानकारी के अनुसार सेहत खराब हो होने के बाद उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि करीब दस दिन के इलाज के बाद सोमवार को ही वह अस्पताल से वापस घर लौटी थीं.
यूपी के सोनभद्र में बुधवार को जमीन विवाद में दस लोगों की मौत के मामले में सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं. बताना चाहते है कि विपक्ष के नेता पीड़ितों से मिलने सोनभद्र जाना चाहते हैं लेकिन प्रशासन किसी को भी गांव तक नहीं जाने दे रहा है. बता दें कि चुनार किले से निकलीं प्रियंका (Priyanka Gandhi) वाराणसी जाएंगी. वो वहां काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में पूजा करेंगी.
20 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे.वृषभ-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें. मिथुन- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है.कर्क- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा.
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में शुक्रवार को पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता और महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई सज्जाद मुफ्ती के एक निजी सुरक्षा अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार, घटना में हताहत कॉन्स्टेबल की पहचान फारूक अहमद के रूप में हुई है.