कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के भाई सज्जाद के पीएसओ को आतंकियों ने मारी गोली, मौत
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में शुक्रवार को पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता और महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई सज्जाद मुफ्ती के एक निजी सुरक्षा अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार, घटना में हताहत कॉन्स्टेबल की पहचान फारूक अहमद के रूप में हुई है.
नई दिल्ली. दक्षिण कश्मीर (Kashmir) के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में शुक्रवार को पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता और महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के चचेरे भाई सज्जाद मुफ्ती (Sajjad Mufti) के एक निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार को इस घटना को महबूबा मुफ्ती के गृह क्षेत्र बिजबेहड़ा की एक मस्जिद के बाहर अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के भाई सज्जाद (Sajjad Mufti) बिजबेहड़ा की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे और इसी दौरान आतंकियों ने उसके पीएसओ को गोली मार दी.
सूत्रों के अनुसार, घटना में हताहत कॉन्स्टेबल की पहचान फारूक अहमद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि फारूक सज्जाद मुफ्ती (Sajjad Mufti) के साथ अनंतनाग के बिजबेहड़ा स्थित एक मस्जिद में गया था. यह भी पढ़े-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, सोपोर एनकाउंटर में लश्कर आतंकी ढेर- इंटरनेट सेवाएं बंद
Personal Security Officer (PSO) of Peoples Democratic Party (PDP) leader Sajad Mufti shot dead in Bijbehara area of South Kashmir’s Anantnag district. More details awaited. pic.twitter.com/fjJfPcz209
— ANI (@ANI) July 19, 2019
Personal Security Officer (PSO) of a Peoples Democratic Party (PDP) leader shot dead in Bijbehara area of South Kashmir’s Anantnag district. More details awaited pic.twitter.com/4Drd9Wc03p
— ANI (@ANI) July 19, 2019
वही घटना के बाद गंभीर रूप से घायल फारूक को तत्काल बिजबेहड़ा के सब डिविजन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने यहां हमलावरों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

