सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने एक शख्स पहुंचा और अपने साथ एक पिस्तौल लेकर पहुंचा. बातचीत के दौरान शख्स ने कथित रूप से पिस्तौल को हवा में लहराया.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस शख्स ने प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए शाहीन बाग का दौरा किया और इस दौरान अपने साथ एक लाइसेंसी बंदूक भी लेकर गया था.
एक विचित्र मामले में कोयम्बटूर के एक अस्पताल के डॉक्टर्स ने 13 वर्षीय लड़की के पेट से आधा किलो से अधिक मानव बाल निकाले और सर्जरी के दौरान खाली शैम्पू के पैकेट और प्लास्टिक के टुकड़े मिले. रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की 7वीं कक्षा की छात्रा है, इसे कुछ महीनों पहले से गंभीर पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसके माता पिता ने इलाज के लिए उसे शहर के प्राइवेट वीजीएम अस्पताल ले गए.
चीन खतरनाक कोरोनावायरस से जूझ रहा है, जो अब तक 106 लोगों की जान ले चुका है. नए संक्रमित मामलों में अब तक संख्या दोगुनी हो चुकी है. चीन ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए यात्रा पर प्रतिबंध को और कड़ा कर दिया है. चीन के वुहान शहर में फैला हुआ कोरोनावायरस संयुक्त राज्य अमेरिका में भी पहुंच गया है, जहां कम से कम पांच मामलों की पुष्टि हुई है. डॉक्टर्स चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं.
बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग ने आज यानी 28 जनवरी को बीपीएसएससी पीटी परिणाम 2020 की घोषणा कर दी है. BPSSC प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2020 बिहार पुलिस की चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जारी कर दी गई है, उम्मीदवार यहां लॉग इन कर अपने परिणाम चेक कर सकते है.
कोरोनोवायरस से चीन में लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 41 से 56 हो गया है. भारत ने चीन को वहां रहने वाले भारतीय छात्रों को रिहा करने के लिए कहा है, क्योंकि चीन वायरस के तेजी से फैलने के कारण किसी को भी वुहान शहर छोड़ने की अनुमति नहीं दे रहा है. शनिवार 25 जनवरी को करोनावायरस से मरनेवालों की संख्या 41 थी, जो अब बढ़कर 56 हो गई है.
लोग त्योहारों और पार्टियों में शराब और नशीले ड्रिंक का सेवन करते हैं. अल्कोहल लवर्स खास मौके पर शराब पीकर सेलिब्रेट करना चाहते हैं. अगर आप शराब प्रेमी हैं तो साल भर में कब-कब ड्राय डे पड़ने वाला है आपको पता होना चाहिए, क्योंकि इसकी जानकरी न होने से आपका खास मौका स्पॉइल हो सकता है. इसलिए हम आपके लिए ले आए हैं साल 2020 में पड़ने वाले पूरे ड्राय डे की लिस्ट, जिसे ध्यान में रखते हुए आप अपनी पार्टी का स्टॉक पहले ही घर में लाकर रख सकते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक शख्स का चूहे के बच्चों को सॉस में डूबोकर खाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में एक शख्स बैठा हुआ है और उसके सामने एक प्लेट रखा हुआ जिसमें चूहे के बच्चे और टमाटर के स्लाइसेस कटे हुए दिखाई दे रहे हैं. शख्स ने चॉपस्टिक से एक चूहे के बच्चे को उठाया, उसे सॉस में डूबोया और खा गया. ये वीडियो देख कर लोग हैरान हो गए हैं कि कोई जिंदा चूहे के बच्चे कैसे खा सकता हैं.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का देश के सम्मान के लिए नशा ही तो है, जो जमा देनेवाली ठंड में भी बरकरार है. जी हां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने 17000 फीट उंचाई पर बर्फ में शून्य से 20 डिग्री कम तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया. जवान 'भारत माता की जय' और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए दिखाई दिए.
Google ने भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस पर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला Doodle बनाया है, जो विविध राष्ट्रों को एकजुट करने के लिए प्रेरित करता है. इस डूडल में ताजमहल और इंडिया गेट जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थलों से लेकर इसके राष्ट्रीय पक्षी (भारतीय मोर), शास्त्रीय कलाओं, वस्त्रों और नृत्यों इस डूडल में दिखाया गया है. इस डूडल में भारत की अनेकता में एकता दर्शाई गई है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.
हालांकि भारत 15 अगस्त 1947 को एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, लेकिन भारत में 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अपनाने के साथ खुद को एक लोकतांत्रिक गणराज्य राज्य घोषित किया. 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी और भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा भारतीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद से गणतंत्र दिवस का जन्म हुआ. इसके बाद 26 जनवरी को नेशनल हॉलिडे घोषित किया गया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मान्यता दी गई.
गणतंत्र दिवस पर भारत में नैशनल अवकाश होता है, इस दिन को हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है. इस दिन को भारत के संविधान की वर्षगांठ और 26 जनवरी 1950 को ब्रिटिश सरकार से रिहा होकर एक इंडिपेंडेंट देश बनने के रूप में मनाया जाता है. 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद, भारत के संविधान को 26 जनवरी 1950 तक लागू होने के पहले तक भारत का नेतृत्व किंग जॉर्ज VI के हाथों में था.
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत सरकार अधिनियम 1935 की जगह भारतीय संविधान लागू किया गया था. 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली लागू हुआ, जिससे देश एक स्वतंत्र गणराज्य बनने की ओर अग्रसर हुआ. गणतंत्र दिवस मुख्य रूप से राजधानी दिल्ली में राजपथ पर धूम धाम से आयोजित किया जाता है.
ICSI ने CS Foundation परिणाम की घोषणा का दी है. यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu और icsi.examresults.net, पर ऑनलाइन घोषित किया गया है, उम्मीदवार इस पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. या फिर उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सीधे अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. जिन लोगों ने आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर महीने में दी थी, वे अपने रिजल्ट icsi.edu पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.
पुलिस ने हैदराबाद के बाहरी इलाके नगराम गांव में संचालित एक वृद्धाश्रम से 73 बुजुर्ग नागरिकों को बचाया. यह मामला सामने तब आया जब, वृद्धाश्रम के कुछ लोग वहां से भागने में कामयाब हो गए और स्थानीय कानून प्रवर्तन से संपर्क किया. शुक्रवार 24 जनवरी को किसरा पुलिस में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था. ख़बरों के अनुसार ममता वृद्धाश्रम के आयोजक नगरम गांव के दो घरों में आश्रय गृह को चला रहे थे.
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आज 2012 दिल्ली निर्भया गैंगरेप के दोषियों के वकील द्वारा आवेदन पर सुनवाई होगी. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दोषी पवन और अक्षय के लिए उपचारात्मक और सुधारात्मक याचिका दायर करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जारी करना बाकी है.
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित एटीसी टॉवर गणतंत्र दिवस के कुछ पहले ही तिरंगे रंग की लाइट्स से जगमगा रहा है. टॉवर के ऊपरी हिस्से में केसरियां रंग की लाइट्स लगाई गई है, बीच सफेद रंग की लाइट्स और सबसे नीचे हरे रंग की लाईट झिलमिला रही है. तिरंगे के तीन रंगों में रंगी भारत की सबसे ऊँची इमारत एटीसी टॉवर बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही है. ये इमारत अभी कुछ ही महीनों पहले बनाई गई है.
चुनावी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि,' यह स्वस्थ लोकतंत्र की कुंजी है और "स्वतंत्र, निष्पक्ष, लोकप्रिय और विश्वसनीय चुनाव एक आधारशिला और लोकतंत्र का जीवन रक्त है.' उन्होंने कहा "भारतीय लोकतंत्र का समय-समय पर परीक्षण किया गया है. पिछले कुछ महीनों में लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर निकले हैं, विशेषकर युवा और उन मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं, जो बहुत महत्वपूर्ण है.
विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और आम लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए, एक्ट्रेस नंदिता दास ने गुरुवार 22 जनवरी को कहा कि देश भर में शाहीन बाग जैसी और भी जगहें सामने आ रही हैं. दास ने लोगों द्वारा सीएए और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के खिलाफ होने पर भी बात की. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में गईं नंदिता दास ने कहा कि, "सरकार उन लोगों से भारत का नागरिक होने का सबूत मांग रही है, जो चार पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं.
चीन में एक शख्स ने बड़ी ही अजीब वजह से डकैती डाली, ये शख्स अपनी प्रेमिका से शादी नहीं करना चाहता था और ना कहकर उसके गुस्से का सामना नहीं करना चाहता था. इसलिए उसने डकैती की प्लानिंग की. इस शख्स को अपनी प्रेमिका को ये बताने की हिम्मत नहीं थी कि वो उससे शादी नहीं करना चाहता है. इस शादी से बचने के लिए शख्स ने ब्लूटूथ स्पीकर चुराया, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) CTET का रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी 2020 शुरू करेगा. इस बारे में अधिसूचना कल ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. सीटीईटी के लिए एलिजिबल उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी जुलाई 2020 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.