वायरल

गर्लफ्रेंड से शादी करने से बचने के लिए चीनी शख्स ने डाली डकैती, हुआ गिरफ्तार

चीन में एक शख्स ने बड़ी ही अजीब वजह से डकैती डाली, ये शख्स अपनी प्रेमिका से शादी नहीं करना चाहता था और ना कहकर उसके गुस्से का सामना नहीं करना चाहता था. इसलिए उसने डकैती की प्लानिंग की. इस शख्स को अपनी प्रेमिका को ये बताने की हिम्मत नहीं थी कि वो उससे शादी नहीं करना चाहता है. इस शादी से बचने के लिए शख्स ने ब्लूटूथ स्पीकर चुराया, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गर्लफ्रेंड से शादी करने से बचने के लिए चीनी शख्स ने डाली डकैती, हुआ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

चीन में एक शख्स ने बड़ी ही अजीब वजह से डकैती डाली, ये शख्स अपनी प्रेमिका से शादी नहीं करना चाहता था और ना कहकर उसके गुस्से का सामना नहीं करना चाहता था. इसलिए उसने डकैती की प्लानिंग की. इस शख्स को अपनी प्रेमिका को ये बताने की हिम्मत नहीं थी कि वो उससे शादी नहीं करना चाहता है. इस शादी से बचने के लिए शख्स ने ब्लूटूथ स्पीकर चुराया, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. लाडबाइबल (LadBible) की रिपोर्ट के अनुसार चेन (Chen) नाम के एक चीनी व्यक्ति ने शंघाई के एक डांस स्टूडियो से 17,000 रुपये का एक ब्लूटूथ स्पीकर ये सोचकर चुराने का फैसला किया, ताकि पुलिस उसे जब चोरी के आरोप में गिरफ्तार करेगी तो उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़ देगी.

स्पीकर चुराने के बाद शख्स ने खुद शिन्हुआ रोड (Xinhua Road ) पुलिस स्टेशन में अपराध कबूल किया और खुलासा किया कि उसे पता था कि पुलिस उसका पीछा करेगी, जिसकी वजह से उसकी गर्लफ्रेंड गुस्से में उससे रिश्ता तोड़ देगी. बड़ी ही इमानदारी से चेन ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से दूर जाना चाहता है, मैं बहुत गुस्से में था और उससे बात करने से बचने के लिए ये कदम उठाया और खुद को बदलने का फैसला किया. मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे शादी करना चाहती है, लेकिन मैं उससे शादी नहीं करना चाहता. मुझे पता था कि मैं पकड़ा जाऊंगा.

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए लड़कियां अपनाती है कई हथकंडे, ऐसी हरकतें करने पर हो जाती हैं मजबूर

पुलिस उसके बयान से हैरान थी, वह जानता था कि वह पकड़ा जाएगा, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि पुलिस उसे इतनी जल्दी ट्रैक कर लेगी. इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है कि, ' इस घटना के बाद चेन की गर्लफ्रेंड ने उससे रिश्ता तोड़ दिया या नहीं?

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2020 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).