शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने पिस्तौल लेकर पहुंचा शख्स, मची अफरा-तफरी, देखें वायरल वीडियो
शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने एक शख्स पहुंचा और अपने साथ एक पिस्तौल लेकर पहुंचा. बातचीत के दौरान शख्स ने कथित रूप से पिस्तौल को हवा में लहराया.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस शख्स ने प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए शाहीन बाग का दौरा किया और इस दौरान अपने साथ एक लाइसेंसी बंदूक भी लेकर गया था.
शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने एक शख्स पहुंचा और अपने साथ एक पिस्तौल लेकर पहुंचा. बातचीत के दौरान शख्स ने कथित रूप से पिस्तौल को हवा में लहराया.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस शख्स ने प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए शाहीन बाग का दौरा किया और इस दौरान अपने साथ एक लाइसेंसी बंदूक भी लेकर गया था. पिस्तौल देखते ही लोग उसे छिनने की कोशिश करने लगे. पिस्तौल देखने के बॉस वहां अफरा तफरी मच गई.सोशल मीडिया अपर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर कर ने के बाद से अब तक इसे 10 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
बता दें कि शाहीन बाग में एक महीने से अधिक समय से धरना प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शनकारी रोड पर कब्जा किए हुए हैं. इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
देखें वीडियो:
#WATCH A person who had gone to Shaheen Bagh to talk to protestors brandished a licensed pistol at the protest site, today. More details awaited. (Source - Delhi Police) pic.twitter.com/kHFbUnt8KG
— ANI (@ANI) January 28, 2020
शाहीन बाग़ में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पूरा रास्ता जाम कर रखा है. बीमार लोगों या एम्बुलेंस की आवाजाही भी बंद कर दी है. जिसकी वजह से लोगों को बहुत साड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

