सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने रविवार को कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक (Serum Institute of India and Bharat Biotech) को आने वाले महीनों में इंट्रानासल कोविड -19 वैक्सीन (intranasal Covid-19 vaccines) के अंतिम चरण के क्लिनिकल ट्रायल को आगे बढ़ाने की उम्मीद है.
लोगों का मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं का सेक्स में इन्ट्रेस्ट खो देती हैं, तो आप गलत हैं. शोधकर्ताओं का यह निष्कर्ष है कि लगभग 15 वर्षों के लिए 3,257 पूर्व और perimenopausal महिलाओं पर नज़र रखी. सितंबर के अंत में नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज़ सोसाइटी की वर्चुअल मीटिंग में अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. होली थॉमस ने अध्ययन का कन्क्लूजन प्रस्तुत किया गया था.
मटन बेचने वाली एक दुकान से चाकू चोरी करने के बाद, 35 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार को राह चलते हुए लोगों पर छुरा घोंपकर भाग गया था, जिसमें से एक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हैं. पुलिस के अनुसार शख्स की पहचान गणेश के रूप में की गई.
मुंबई मेट्रो जो कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण छह महीने से अधिक समय से बंद थी, सोमवार को घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो वन लाइन के साथ फिर से शुरू कर दी गई है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य में मेट्रो रेल सेवाओं की बहाली के लिए 15 अक्टूबर को 'मिशन स्टार्ट अगेन' के तहत कोरोना नियमों का पालन करते हुए यात्रा सुविधाएं शुरू करने के आदेश दिए थे.
मध्यप्रदेश पुलिस स्टेशन के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग मध्यप्रदेश पुलिस की आलोचना कर रहे हैं. इस वीडियो में पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पीठ में चाकू घुपे हुए जख्मी शख्स को थाने में खड़ा कर रखा है. यह घटना जबलपुर की है. जहां एक व्यक्ति घायल अवस्था में पीठ पर चाकू गड़ाए हुए थाने पहुंचा.
लगभग सात महीनों के लंबे अंतराल के बाद मुंबई में मोनोरेल सेवाएं चरणबद्ध तरीके से 18 अक्टूबर आज से शुरू होंगी. कोरोनोवायरस-प्रेरित लॉकडाउन के मद्देनजर मार्च से मोनोरेल सेवाएं बंद थीं. महाराष्ट्र सरकार के 'मिशन स्टार्ट अगेन' के तहत लॉकडाउन के उपायों में छूट की अनुमति दी गई थी.
भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल (Drug Controller General of India) ने 17 अक्टूबर को डॉ. रेड्डी (Dr Reddy's) की प्रयोगशालाओं को देश में रूस के COVID-19 स्पुतनिक वी वैक्सीन (Sputnik V vaccine) के लेट स्टेज क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति दी है.
केरल ने राज्य जल परिवहन विभाग (STWD) ने पहली वाटर टैक्सी सेवा आज 18 अक्टूबर से शुरू कर दी है. वाटर टैक्सी टेस्ट के बाद SWTD ने ऐसी चार नौकाओं को सार्वजनिक सेवा के लिए टैक्सी के रूप में उपयोग करने का आदेश दिया है. एसटीडब्ल्यूडी के निदेशक शाजी वी नायर (Shaji V Nair) ने कहा कि सभी अडवांस सुरक्षा सावधानियों के साथ सेवा के लिए चार नावों का उपयोग किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के निवासी शनिवार की सुबह आसमान में एक अजीब आकृति को देखकर घबरा गए थे. बड़ी भीड़ ने एक रंगीन एलियन जैसी चीज को देखा. जो दनकौर क्षेत्र अपना रास्ता बनाती हुई अंत में भट्टा पारसौल गांव के पास एक नहर में जा गिरी.
मुंबई म्यूनिसिपल एंड प्राइवेट उर्दू टीचर्स यूनियन ने कक्षा 1-10 के छात्रों के लिए इमामवाड़ा क्षेत्र में एक मुफ्त मोबाइल फोन पुस्तकालय शुरू किया है. आर्थिक रूप से कमजोर छात्र, जो मोबाइल फोन नहीं खरीद सकते वे अब यहां ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं. कक्षा में अब तक 22 छात्र शामिल हो चुके हैं.
हैदराबाद में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. पिछले एक हफ्ते से हो रही बरसात के कारण लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. शनिवार को हैदराबाद में फिर हुई बारिश के कारण पानी जमाव के कारण यातायात बाधित हो गया.
रेटिंग एजेंसी BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने गुरुवार को फर्जी टेलीविज़न रेटिंग प्वाइंट (TRP) घोटाले के बाद न्यूज़ चैनलों की रेटिंग को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दी है. इस घोटाले में रिपब्लिक टीवी और दो अन्य चैनलों का भंडाफोड़ किया गया. ये रेटिंग तीन महीने के लिए सभी अंग्रेजी, हिंदी, लोकल और व्यावसायिक समाचार चैनलों के लिए रोक दी गई है.
आजकल लोग अपनी फोन मेमोरी के बार बार फुल होने से परेशान हैं. रोज सुबह गुडमॉर्निंग मैसेजेस, कोरोनावायरस के लिए इम्यूनसिस्टम कैसे बूस्ट करें? आदि से रिलेटेड वीडियोज और इमेजेस से फोन की मेमोरी भर जाती है. ऐसे में आपको व्हाट्सएप पर ऑटो-डाउनलोड विकल्प को बंद करने पर विचार करना चाहिए.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon.in और फ्लिपकार्ट पर इस सप्ताह सेल की शुरुआत करेंगे. जबकि अमेज़न इंडिया का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2020 प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए 16 अक्टूबर की आधी रात से और नॉनमेंबर्स के लिए 17 अक्टूबर को शुरू हो जाएगा.
एक साइबेरियाई बाघिन की एक दुर्लभ तस्वीर, जो एक देवदार के पेड़ को गले लगाए हुए है. उसे इस साल वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर अवार्ड मिला है. साइबेरियाई बाघिन के देवदार के पेड़ को गले लगाती हुई इस तस्वीर को क्लिक करने के लिए रूसी फोटोग्राफर सर्गेई गोर्शकोव (Sergey Gorshkov) को 11 महीने और छिपे हुए कैमरों की सीरिज लगी.
मोबाइल चोरी के शक में पांच युवकों की दबंगों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई की और लोग वहां तमाशबीन बनकर ये सब देखते रहे. यह मामला प्रयागराज शहर से 20 किलोमीटर दूर थरवई थाना क्षेत्र के पडिला इलाके का है. पीड़ित रहम की भीख मांगते रहे लेकिन लोग उन्हें लगातार पीटते रहे.
बुधवार को पुणे जिले के बाढ़ प्रभावित निमगाँव केतकी गाँव में 40 से अधिक लोगों को बचाया गया. एसडीओ, बारामती, पुणे के अनुसार जिले के बाढ़-प्रभावित निमगाँव केतकी गाँव में 15 अन्य लोगों के बचाव कार्य जारी हैं, जबकि 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इंदापुर के पास एक अन्य घटना में दो लोग जो वाहन के साथ बह गए थे उन्हें बचाया गया है.
हरियाणा के पानीपत के रिसपुर गांव में पति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी को डेढ़ साल से शौचालय में बंद रखा. महिला सुरक्षा और बाल विवाह निषेध अधिकारी (Women Protection and Child Marriage Prohibition Officer) की टीम वहां पहुंचे और महिला को बचाया. महिला के पूरे शरीर में मल और मूत्र था और उसकी हालत इतनी खराब थी
प्रसिद्ध मलयालम कवि और ज्ञानपीठ के साहित्यकार अक्कितम अच्युतन नंपूतिरि का गुरुवार आज सुबह निधन हो गया. वे 94 वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित बीमारियों का अक्कितम का त्रिशूर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. सुबह 8.10 बजे उनकी मौत की घोषणा की गई.
वैश्विक महामारी के बीच केरल का सबरीमाला मंदिर 16 अक्टूबर से मलयालम महीने (Malayalam month of Thulam) के दौरान पांच दिनों तक भक्तों के लिए अपने दरवाजे फिर से खोलने के लिए तैयार है. त्रावणकोर देवसोम बोर्ड (Travancore Devasom Board) (टीबीडी) द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देश के अनुसार, केवल 250 लोगों को रोज प्रार्थना के लिए मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी.