Flipkart Big Billion Day Sale 2020: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल के दौरान इन 5 स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं बंपर ऑफर्स
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon.in और फ्लिपकार्ट पर इस सप्ताह सेल की शुरुआत करेंगे. जबकि अमेज़न इंडिया का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2020 प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए 16 अक्टूबर की आधी रात से और नॉनमेंबर्स के लिए 17 अक्टूबर को शुरू हो जाएगा.
त्योहारों का सीजन आनेवाला है, इसलिए फ्लिपकार्ट बड़े सेल के साथ वापस आ गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घर की सजावट के अलावा कई प्रोडक्ट्स पर अविश्वसनीय ऑफर्स के साथ बड़ी बचत के लिए तैयार हो जाइए. यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale 2020: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 17 अक्टूबर से होगा शुरू, यहां देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon.in और फ्लिपकार्ट पर इस सप्ताह सेल की शुरुआत करेंगे. जबकि अमेज़न इंडिया का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2020 प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए 16 अक्टूबर की आधी रात से और नॉनमेंबर्स के लिए 17 अक्टूबर को शुरू हो जाएगा. फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज़ सेल 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है. लेकिन फ्लिप्कार्ट प्लस मेम्बेर्स के लिए ये सेल 15 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा. यह सेल स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, और अन्य टेक्नीकल प्रोडक्ट्स की सीरिज पर कई लुभावने ऑफर्स दे रहा है. सेल के दौरान फ्लिपकार्ट की ओर से इन स्मार्टफ़ोन पर ये 5 ऑफर्स दिए गए हैं.
सैमसंग गैलेक्सी S20 + और नोट 10+ (Samsung Galaxy S20+ and Note 10+)
सैमसंग गैलेक्सी S20 + 49,999 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ 54,999 रुपये में उपलब्ध था. नोट 10+ की MRP 85,000 रुपये है.
मोटोरोला एज + (Motorola Edge+)
मोटोरोला एज + में मोटोरोला का एंडलेस एज AMOLED डिस्प्ले है जो डिवाइस के दोनों ओर लगभग 90-डिग्री पर व्रैप किया गया है और यह 64,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इसकी MRP 89,999 रुपये है.
पोको एक्स 2 (Poco X2)
लोकप्रिय पोको एक्स 2 की एमआरपी 18,999 रुपये है जो सेल में 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा.
Xiaomi Mi 10
Mi 10 को 5G सपोर्ट, वाई-फाई 6, वीसी लिक्विड कूलिंग (VC Liquid Cooling) और एक अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च किया गया है. यह डिवाइस 8GB रैम और 256GB रोम वाले स्मार्टफोन की कीमत 59,999 रुपये हैं जो सेल में ऑफ़र के दौरान 49,999 रुपये में उपलब्ध होगा.
दिवाली के त्यौहार के अवसर पर ऑनलाइन शॉपिंग की दो दिग्गज कम्पनियां अमेजन इंडिया और फ्लिप्कार्ट इंडिया सेल के दौरान स्मार्टफ़ोन्स, टीवी, होमअप्लायंसेस, फैशन पर अच्छे ऑफर्स दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

