देश

Prayagraj: मोबाइल चोरी के शक में पांच युवकों की बेरहमी से हुई पिटाई, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

मोबाइल चोरी के शक में पांच युवकों की दबंगों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई की और लोग वहां तमाशबीन बनकर ये सब देखते रहे. यह मामला प्रयागराज शहर से 20 किलोमीटर दूर थरवई थाना क्षेत्र के पडिला इलाके का है. पीड़ित रहम की भीख मांगते रहे लेकिन लोग उन्हें लगातार पीटते रहे.

Prayagraj: मोबाइल चोरी के शक में पांच युवकों की बेरहमी से हुई पिटाई, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
दबंगों ने पांच लोगों की बेरहमी से पीटाई, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

मोबाइल चोरी के शक में पांच युवकों की दबंगों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई की और लोग वहां तमाशबीन बनकर ये सब देखते रहे. यह मामला प्रयागराज शहर से 20 किलोमीटर दूर थरवई थाना क्षेत्र के पडिला इलाके का है. पीड़ित रहम की भीख मांगते रहे लेकिन लोग उन्हें लगातार पीटते रहे. ये घटना मंगलवार को घटी जब दबंगों के ने मोबाइल फोन चोरी के आरोप में आसपास के चार लोगों  की जमकर पीटाई की. ये लोग पांचों को लाठी, डंडों से पीटते रहे लेकिन कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया. दबंगों का जब मोबाइल मिल गया तो वे चुपके से मोबाइल लेकर निकल गये. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पार आरोपियों की खोज में जुटी हुई है. यह भी पढ़ें: दिल्ली: पार्किंग की पर्ची को लेकर दबंगों ने सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना- देखें VIDEO

पडिला धाम शिव मंदिर में लोग बहु ही दूर-दूर से भगवान शिव का अभिषेक करने आते हैं. इसी दौरान दबंगों का एक ग्रुप भी आया था. इस दौरान एक शख्कास का मोबाइल गिर गया, एक युवक ने मोबाइल उठा लिया. दबंगों की ग्रुप को लगा कि वो मोबाइल चुरा रहा है. जिसकी वजह से उनकी बेरहमी से पीटाई कर दी.

देखें वायरल वीडियो:

इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर किसी ने वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और इस मामले की छान बिन में जुटी हुई है. इस मामले पर प्रयागराज पुलिस ने ट्वीट भी किया है.

देखें ट्वीट:

इस वीडियो को ब्रिजेश के एन तिवारी नाम के व्यक्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और इसे उत्तर प्रदेश पुलिस, के साथ कुछ न्यूज चैनल्स को भी टैग किया है. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी और इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).