जरुरी जानकारी

दिल्ली: पार्किंग की पर्ची को लेकर दबंगों ने सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना- देखें VIDEO

देश की राजधानी के एक अस्पताल में चार लोगों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की जमकर पिटाई कर दी. विवाद एक मामूली पार्किंग की पर्ची को लेकर हुआ. घटना दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल की है.

दिल्ली: पार्किंग की पर्ची को लेकर दबंगों ने सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना- देखें VIDEO
सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से पीटा (Photo Credit-ANI)

नई दिल्ली: देश की राजधानी के एक अस्पताल में चार लोगों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की जमकर पिटाई कर दी. विवाद एक मामूली पार्किंग की पर्ची को लेकर हुआ. घटना दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल की है. जहां बुधवार रात करीब 8 बजे अस्पताल परिसर में कार सवार चार लोगों द्वारा गार्ड की पिटाई की. गंभीर रूप से घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत कर चारों दबंगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है.

अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि गार्ड ने कार में बैठे चारों लोगों से पार्किंग स्लिप मांगी तो चारों ने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी. सिक्योरिटी गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें- नोएडा: सोसायटी के अंदर घुसकर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान- देखें VIDEO.

यहां देखें वीडियो-

इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि राजधानी में दबंगई किस स्तर पर है.  सिक्योरिटी गार्ड को उसके काम के लिए ये चारो आरोपी किस तरह मार रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चार लोग मिलकर दबंगों को पीट रहे थे. यह कोई पहला वाकिया नहीं है राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों से ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).