देश

नोएडा: सोसायटी के अंदर घुसकर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान- देखें VIDEO

बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही कि फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गए. घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है.

नोएडा: सोसायटी के अंदर घुसकर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान- देखें VIDEO
बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग (Photo Credit- ANI)

नई दिल्ली: नोएडा में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बिसरख थाना एरिया की गौर सिटी सोसायटी का है, जहां गुरुवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही कि फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गए. घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है. प्रॉपर्टी डीलर अनिल पार्किंग से गाड़ी पार्क करके बाहर निकल रह थे. उसी समय दो बाइक सवार बदमाशो ने उनपर फायरिंग कर दी. इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया, जिससे बदमाश वहां से फरार हो गए.

न्यूज एजेंसी ANI ने जो वीडियो जारी किया है वह सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है. पूरी घटना सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ बदमाश सोसायटी के अंदर घुसकर फायरिंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- PMC Bank: धनशोधन आरोप के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक के छह स्थानों पर की छापेमारी.

यहां देखें वीडियो-

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम साढ़े सात के आस-पास की है. बदमाशों की गोली से प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बाख गए. गोली उनके पास से होकर निकल गई. प्रॉपर्टी डीलर के शोर मचाने से बदमाश डर कर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिशें जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).