सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
आरपीएफ ने ट्रेन यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए "मेरीसहेली" आभियान की पहल की है. यात्रा के दौरान, RPF कर्मचारी आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर - 182 और सुरक्षा नियंत्रण के उपयोग के बारे में महिला यात्रियों की काउंसलिंग करेंगे. इसके लिए आरपीएफ की महिला विंग को तैयार की गया है,
शहर के कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में भारती एयरटेल मोबाइल नेटवर्क के सब्सक्राइबरों ने मंगलवार को सेवाओं के ठप्प होने की सूचना दी. दोपहर 3:15 बजे के बाद, एयरटेल के सोशल मीडिया हैंडल पर कई शिकायतें दर्ज की गईं. कंपनी ने कई शिकायतकर्ताओं को जवाब दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी परेशानी को प्रभावी ढंग से ठीक किया जाएगा.
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आज एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक़ 30.09.2020 को जो अनलॉक गाइडलाइन लागू हुई थी. उसका पालन 30 नवंबर 2020 तक किया जाएगा. यानी कंटेनमेंट जोन में अब भी कोई छूट नहीं दी गई है. इस गाइडलाइंस में नए बदलाव नहीं हुए हैं.
कोरोनावायरस महामारी के कारण धारा 144 लगाने के बावजूद वार्षिक त्योहार बन्नी फेस्टिवल जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बन्नी उत्सवम’ के रूप में जाना जाता है. कोविड-19 के कारण पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि इस साल कोई भी त्योहार नहीं मनाएं, जिसके बाद भी आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में यह त्यौहार आयोजित हुआ.
IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से रेल टिकट बुक करना सर दर्द है, इसकी वजह इसकी धीमी गति है. इससे प्रभावित होकर, हाल ही में IIT खड़गपुर से स्नातक करने वाले एक आईआईटीयन ने आईआरसीटीसी की तुलना में ज्यादा तेजी से रेल टिकट बुकिंग करने के लिएएक फास्ट ऐप का निर्माण किया. हालांकि अब यह शख्स धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है.
केरल के कोझीकोड में चलने वाली एक प्राइवेट बस सेवा ने अपनी बस के पिछले हिस्से पर हैंड वाश बोतल के साथ एक पानी की टंकी और नल स्थापित किया है. यात्रियों की सुविधा के लिए बस के अंदर प्रवेश और निकास द्वार दोनों पर हैंड सैनिटाइज़र की बोतलें रखी गई हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार 27 अक्टूबर को कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित महिला के साथ हुए गैंगरेप और हत्या की सीबीआई जांच की निगरानी करेगा. अदालत ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश से बाहर मुकदमे को स्थानांतरित करने की याचिका पर केंद्रीय एजेंसी द्वारा अपनी जांच पूरी करने के बाद विचार किया जाएगा.
बल्लभगढ़ में कल एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पीड़िता के पिता का कहना है, "उसने जबरन उसे अपनी कार में बैठाने की कोशिश की लेकिन उसने मना कर दिया और फिर उसे गोली मार दी. पुलिस के अनुसार यह घटना तब घटी जब लड़की अपने कॉलेज परीक्षा देने आई थी.
तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले में पाए गए डायनासोर के अंडे ’की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है. तमिलनाडु में पाए गए अंडे को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की एक्साइटमेंट बनी हुई थी. ट्विटर पर लगातार लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लेकिन अब लोगों का एक्साइटमेंट खत्म होने लगा है.
दीवाली का त्योहार आनेवाला है और आपकी छुट्टियां घ र्की साफ़ सफाई में बितने वाली है. दिवाली के त्योहार के दौरान घर की साफ सफाई में मां का हाथ बटाना पड़ता है. दीवाल के त्यौहार को कुछ ही वक्त बचे हैं. इस साल सभी के पसंदीदा त्योहार का मौसम 13 नवंबर से शुरू हो रहा है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के महानिदेशक ने कहा कि उत्तरी गोलार्ध में कुछ देशों को "खतरनाक सिचुएशन का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अमेरिका ने कोरोनावायरस संक्रमण में दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ दिया और फ्रांस में 50,000 से अधिक मामलों में वृद्धि हुई है. वैश्विक संक्रमण (Global infections) 43 मिलियन से ऊपर रहा. फाइनेंशियल
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB), मध्य प्रदेश ने कांस्टेबल के पद के लिए 4000 रिक्तियों की घोषणा की है. इसकी आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू होगी और 7 जनवरी कोसमाप्त होगी. जो भी आवेदन के लिए इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जा सकते हैं
बिग बिलियन डेज़ सेल (Flipkart Big Diwali Sale) 2020 के बाद, फ्लिपकार्ट ने पिछले हफ्ते दशहरा सेल की घोषणा की थी, अब दशहरा सेल भी समाप्त होने वाला है, इसलिए ई-कॉमर्स दिग्गज वेबसाइट ने अपनी आनेवाली 'बिग दिवाली सेल 2020' की घोषणा कर दी है. यह सेल 29 अक्टूबर से शुरू होगी और 4 नवंबर, 2020 तक चलेगी.
राजस्थान पुलिस विभाग ने 25 अक्टूबर 2020 को कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिए परीक्षा केंद्र जिले की घोषणा की है. अब ऑर्गनाइजेशन राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेब पोर्टल पर नवंबर 2020 में जारी करने की योजना बना रहा है. परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 नवंबर 2020 को किया जाएगा.
फ्लोरिडा का एक परिवार तब स्तब्ध रह गया जब उनकी पालतू बिल्ली इस सप्ताह अपने पाम हार्बर स्थित घर में दो सिर वाला सांप ले आई. इस सांप की तस्वीरें के रोजर्स (Kay Rogers) और उनके परिवार द्वारा ऑनलाइन साझा करने के बाद वायरल हो गईं और इसे एफडब्ल्यूसी मछली और वन्यजीव अनुसंधान संस्थान के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया गया.
मध्यप्रदेश के विदिशा में एक 24 वर्षीय व्यक्ति को पैसे के लिए विभिन्न ऐप पर अपनी दो पत्नियों के साथ लाइव सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. लोगों ने उसे 'लाइव शो' के लिए भुगतान किया और माना जाता है कि उन्होंने इससे लाखों कमाए हैं. शख्स की दूसरी पत्नी के पुलिस में जाने के बाद उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक 15 वर्षीय लड़की जो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तीन पुरुषों द्वारा शारीरिक रूप से हमला करने से खुद का बचाव कर रही थी, उसे कुछ लोगों ने उसके घर की छत से फेंक दिया. किशोरी के पड़ोसी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
COVID-19 महामारी ने दुनिया को अपने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. 37 वर्षीय असम सरकार के एक कर्मचारी ने सभी को वैश्विक खतरे से लड़ने के लिए एकजुटता के साथ, एक्सपायर्ड टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन शीशियों की स्ट्रिप्स से मां दुर्गा मूर्ति बनाई.
अक्टूबर के चौथे रविवार को राष्ट्रीय सास दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दुनिया भर में उन सासों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्सके साथ महिलाएं अपनी जिंदगी की के उतार चढ़ाव का सामना करती हैं. सास के साथ जिंदगी का ये सफ़र आसान नहीं होता, लेकिन कई बार हम इसे एक साथ पूरा कर लेते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों से अपील की थी कि वे उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करें. मोदी का यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी से सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है. इस माह यह 25 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा.