सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
अप्रैल में पूर्व ब्रिटिश चैंपियन बॉडीबिल्डर जोआना थॉमसको कॉर्नवॉल के कंबर्न में उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था. इस दौरान उन्हें दवा और नशीले पदार्थों से घिरा हुआ पाया गया था. एक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद वह बहुत ही स्ट्रांग पेन किलर्स लेना शुरू कर दिया था.
फेसबुक ने मंगलवार को भारत सहित दुनिया भर में व्हाट्सएप में एक नया शॉपिंग बटन बनाया, जिससे लोगों को उपलब्ध उत्पादों की जांच करने और चैट से खरीदारी करने में मदद मिल सके. यह उपकरण लोगों के लिए एक व्यापार सूची खोजने में आसान बना देगा ताकि लोग ऑफर्स सर्विसेस के बारे में जान पाएं.
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है. चाचा नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था. उन्हें बच्चों से बहुत ज्यादा स्नेह था.
देश के कई हिस्सों में दीपावली उत्सव गोवत्स द्वादशी से शुरू होता है, जबकि कुछ समुदायों में धनतेरस पांच दिवसीय त्योहार का पहला दिन होता है. दिवाली के सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक अभ्यंग स्नान है जो नरक चतुर्दशी के दिन किया जाता है.
देवी लक्ष्मी खुले दिल से अपने भक्तों पर अपना आशीर्वाद दिखाती हैं. प्रसन्न होने पर देवी लक्ष्मी अपने भक्तों को अपार समृद्धि और धन का आशीर्वाद देती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किसी भी प्रकार का धन प्राप्त करने से पहले, कुछ संकेत हैं जो आपके रास्ते में आने वाले धन को दर्शाते हैं.
बछ बारस उत्तर भारत में भाद्रपद मास में मनाया जाने वाला एक त्योहार है. यह 12 वें दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के दौरान मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 11 नवंबर को मनाया जा रहा है. गोवत्स द्वादशी की पूजा गोधुली बेला में की जाती है. गोवत्स द्वादशी का पालन करने वाले लोग दिन में गेहूं और दूध से बने उत्पादों को खाने से बचते हैं.
धनतेरस दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत है. यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तेरहवें दिन (त्रयोदसी) को शुरू होता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह अक्टूबर-नवंबर मेंमनाया जाता है. इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा और उसके बाद दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा.
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने पुष्टि की है कि MHT CET 2020 परिणाम 28 नवंबर, 2020 को या उससे पहले घोषित किया जाएगा. इस संबंध में एक नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है.
दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव आज उनके निवास स्थान पर मिले. पुलिस का कहना है, "एक शव लटके हुए पाए गए थे और अन्य लोगों के सिर में चोटें आईं है. इन पांच लाशों की पहचान अनूप बर्मन (33), उनकी मां उलुबाला बर्मन, पत्नी मल्लिका बर्मन और दो बेटियों ब्यूटी बर्मन और स्निग्धा बर्मन की हैं.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राज्य धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने पर सतर्कता बरतेंगे और संकेत दिया है कि भीड़ से बचने के लिए दीपावली उत्सव के बाद उन्हें खोलने अनुमति दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि दीवाली के बाद के 15 दिन कोरोनावायरस फैलने के बहुत ज्यादा चांसेस होने की वजह से ठाकरे ने बीएमसी को सभी कोविड -19 सुविधाओं को बनाए रखने.
जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन के दौरान कांस्टेबल सुदीप सरकार ने अपनी जान गंवा दी. यहां अब भी जॉइंट ऑपरेशन जारी है. बता दें कि रविवार तड़के भारतीय सेना द्वारा भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को मार गिराया.
आज नोटबंदी को चार साल पूरे हो चुके हैं. आज ही के दिन चार साल पहले रात के आठ बजे नोटबंदी अनाउंस कर दी गई थी. इस ऐतिहासिक घटना को चार साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोची समझी चाल बताई है.
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, जो देश में कोरोनावायरस प्रबंधन पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स के सदस्य हैं, ने कहा है कि कोरोनोवायरस वैक्सीन के एक शॉट के लिए आम लोगों को 2022 तक इंतजार करना होगा. एम्स निदेशक ने कहा कि भारतीय बाजारों में आसानी से उपलब्ध होने वाले कोरोनावायरस वैक्सीन के लिए एक वर्ष से अधिक समय लगेगा.
मध्य प्रदेश जिला प्रशासन ने आज इंदौर में कंप्यूटर बाबा से संबंधित एक अवैध निर्माण को ढहा दिया. अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM), इंदौर ने कहा कि इस प्रक्रिया में बाधा डालनेवाले छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. नामदेव दास त्यागी यानी कम्प्यूटर बाबा ने जम्बूड़ी हप्सी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्ज़ा जमा रखा था.
पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे की 101वीं जयंती पर गूगल ने खास डूडल बनाकर उन्हें याद किया है. इन्हें पु ल देशपांडे के नाम से जाना जाता है. इस गूगल डूडल को मुंबई के जाने-माने कलाकार समीर कुलवूर द्वारा बनाया गया है. इस डूडल में लेखक, नाटककार, संगीतकार, कंपोजर, अभिनेता, निर्देशक को हार्मोनियम के साथ दर्शाया गया है, जो हार्मोनियम बजाते हुए गाना गाने की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं.
प्रवासी साइबेरियन पक्षी हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थ स्थल तीन नदियों के संगम स्थल गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम प्रयागराज के लिए हजारों किलोमीटर तक उड़कर आते हैं. सर्दियों के महीनों के दौरान शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए ये साइबेरियन पक्षी एक अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं.
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के पैतृक गांव थुलेसेंद्रपुरम में लोगों ने पोस्टर लगाकर, मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर उनकी जीत का जीत का जश्न मना रहे हैं. भारत में हजारों मील दूर, उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कमला हैरिस के पैतृक गांव में ग्र्में उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं.
अहोई अष्टमी का व्रत देवी अहोई को समर्पित है. यह प्रमुख रूप से उत्तरी भारत में मनाया जाता है और 'अष्टमी' या कार्तिक महीने के आठवें दिन कृष्ण पक्ष में पड़ता है. यह धार्मिक त्योहार करवा चौथ के चार दिन बाद और दीपावली से आठ दिन पहले पड़ता है. हालाँकि, अमांता कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में आश्विन महीने में पड़ता है.
होई अष्टमी इस साल 8 नवंबर 2020 को पड़ रही है. यह दिन दिवाली पूजा से लगभग आठ दिन पहले और करवा चौथ के चार दिन बाद मनाया जाता है. अहोई अष्टमी पर माताएं अपने बच्चों की भलाई के लिए सुबह से शाम तक निराजल उपवास रखती हैं. वे आकाश में तारे देखने के बाद व्रत का पारण करती हैं.
भारतीय महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी पर अहोई व्रत का पालन करती हैं. यह व्रत दिवाली से 6-7 दिन पहले और करवा चौथ के चार दिन बाद मनाया जाता है. इस वर्ष, अहोई अष्टमी रविवार, 8 नवंबर को मनाई जा रही है.